गजब! 2 भारी-भरकम Cruise Ships को बहा ले गईं समुद्र की लहरें और हवाएं

Cruise Ship Drift From Dock: लोगों के होश उड़ गए, जब 2 क्रूज शिप बंदरगाह से छूटकर समुद्र की लहरों में बह गए। इधर-उधर गोते खाते वे काफी दूर निकल गए। जानिए कहां हुईं घटनाएं और कैसे हुआ बचाव?

Norwegian Cruise Ship

क्रूज शिप बंदरगाह से छूटकर हवाओं के साथ समुद्र की लहरों में बह गया तो दुनियाभर के मौसम विज्ञानी सोच में पड़ गए।

Cruises Ship Drift From Dock In Ocean: समुद्र में सफर करने वाले जहाज इतने विशालकाय और भारी भरकम होते हैं कि इंसान तो उनका कुछ बिगाड़ ही नहीं सकता, लेकिन भगवान की बनाई इस दुनिया में कुछ भी ऐसा नहीं जो करना नामुमकिन हो। हवाओं के आगे किसका जोर चला है? समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरों ने किसको छोड़ा है? टाइटैनिक तक डूब गया था तो क्रूज शिप कैसे बचेंगे? शनिवार को इटली के समुद्र में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। तेज हवाएं चल रही थीं, समुद्री लहरें उनके साथ खेल रही थीं कि बंदरगाह से बंधे 2 क्रूज शिप अपने तटबंध से टूट कर समुद्र में बह गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

इटली के सिरैक्यूज़ में MSC क्रूज़ और नॉर्वेजियन क्रूज़ बंदरगाह से बंधे थे, लेकिन 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं उन्हें अपने साथ बहाकर समुद्र की जहरों के बीच ले गईं। क्रूज़ लाइन के प्रवक्ता फील्ड सटन ने कहा कि हवाओं के झोंकों के कारण जहाज मरीना में जा गिरा। क्योंकि जहाज बंदरगाह पर था और टूरिस्ट शहर में घूमने गए हुए थे, इसलिए उनके घायल होने की सूचना नहीं है। क्रूज शिप के अंदर क्रू मेंबर्स थे, जिन्होंने तुंरत जहाज बहने की खबर बंदरगाह अधिकारियों तक पहुंचाई। इसके बाद बचाव दल ने जहाज को टगबोटों की सहायता से संभालते हुए वापस घाट पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन

टेक्सास में भी लहरों संग बह गया क्रूज शिप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टेक्सास के गैलवेस्टन में नॉर्वेजियन प्राइमा क्रूज शिप भी बंदरगाह से अलग हो गया था और 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ समुद्र में बह गया था। हालांकि नॉर्वेजियन प्रवक्ता ने एक ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा कि सभी मेहमान और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन AccuWeather के मुख्य मौसम विज्ञानी जोनाथन पोर्टर घटना से हैरान हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि समुद्र में तापमान बढ़ता जा रहा है, जिससे दबाव का क्षेत्र बना और जो हवाएं चलीं, क्रूज शिप उनका दबाव सही नहीं पाए।

विज्ञापन

घटनाएं दुर्लभ, मौसम कंट्रोल नहीं कर सकते

क्रूज़मैपर के अनुसार, प्राइमा क्रूज शिप मैक्सिको, बेलीज़ और होंडुरास की एक सप्ताह की यात्रा से लौटा था। जहाज को शुक्रवार को ही अपनी अगली यात्रा पर रवाना होना था, लेकिन घटना के कारण वह तय समय से लेट रवाना हुआ। प्राइमा इससे पहले जुलाई में ऐसी ही तेज हवाओं के कारण बेल्जियम के ज़ीब्रुगे में बंदरगाह से टूट गया था। द क्रूज़ गाइ के नाम से जाने जाने वाले क्रूज़ उद्योग विशेषज्ञ स्टीवर्ट चिरोन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं बहुत दुर्लभ हैं। प्रत्येक बंदरगाह पर मौसम की स्थिति पर पहले से नजर रखी जाती है, लेकिन मौसम तो भगवान की माया है, जिसे कोई नियंत्रित नहीं कर सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ