Nuclear Threat: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की धमकी ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को टेंशन में डाल दिया है। किम जोंग उन ने शनिवार को कहा कि उनका देश परमाणु हथियारों का उपयोग करके निरंतर खतरों का जवाब देगा।
उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, किम ने कहा कि प्योंगयांग परमाणु हथियारों के साथ पूरी क्षमता से किसी भी हमले का जवाब देगा। बता दें कि प्योंगयांग की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के एक दिन बाद ये धमकियां आई हैं।
नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी सागर की ओर एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी थी। मिसाइल लॉन्चिंग के दौरान किम जोंग उन अपनी बेटी और पत्नी के साथ साइट पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से शत्रुतापूर्ण नीति अपनाने की धमकियों ने उनके देश को ऐसा करने के लिए मजबूर किया है।
ह्वासोंग-17 का नॉर्थ कोरिया ने किया था परीक्षण
समाचार एजेंसी ने कहा, “किम जोंग उन ने गंभीरता से घोषणा की कि अगर दुश्मन धमकी देना जारी रखते हैं, तो हमारी सरकार परमाणु हथियारों के साथ जवाब देगी।” बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ह्वासोंग-17 का परीक्षण किया गया था। इससे पहले भी इस मिसाइल का 3 नवंबर को परीक्षण किया गया था जो विफल हुआ था।
केसीएनए ने कहा, ह्वासोंग-17 आईसीबीएम के परीक्षण की पुष्टि उत्तर कोरिया ने की थी और ये सर्वोच्च प्राथमिकता वाली रक्षा-निर्माण रणनीति का हिस्सा था। इस रणनीति का उद्देश्य दुनिया में सबसे शक्तिशाली और पूर्ण परमाणु प्रतिरोध बनाना था। केसीएनए ने कहा कि मिसाइल ने करीब 69 मिनट तक करीब 1,000 किलोमीटर (621 मील) की उड़ान भरी और 6,041 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंची।
ह्वासोंग-17 का कहा जाता है राक्षस
Hwasong-17 ICBM को इसके विशाल आकार के लिए मिसाइल का राक्षस कहा जाता था। जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह लगभग 15,000 किमी की सीमा तक कई हथियार ले जाने में सक्षम है, जो कि पूरे अमेरिकी मुख्य भूमि तक पहुंचने के लिए पर्याप्त है।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
5 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
6 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
15 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
16 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
17 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
20 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
22 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
22 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines