उत्तरी साइप्रस के समुद्री तट के पास एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है. करीब 270 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक पैसेंजर फेरी समुद्र में अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण हादसे में अब तक 7 लोगों की जान चली गई है, जबकि राहत व बचाव दलों ने तत्परता दिखाते हुए 172 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया है. जानकारी के अनुसार, कैटामरन स्टाइल वाली यह फेरी जातीय रूप से बंटे साइप्रस के अलग हुए उत्तरी हिस्से में स्थित कायरिनिया बंदरगाह से तुर्की के मेर्सिन प्रांत स्थित तासुकु बंदरगाह की ओर जा रही थी. स्थानीय किब्रिस अखबार के अनुसार, तट से लगभग चार मील की दूरी पर अचानक फेरी में पानी भरने लगा. सूचना मिलते ही राहत दलों को सतर्क किया गया और मौके पर एम्बुलेंस रवाना की गईं.
समुद्र में कूदे यात्री, बड़े पैमाने पर राहत कार्य
जहाज में तेजी से पानी भरने और उसके असंतुलित होने पर कुछ यात्रियों ने जान बचाने के लिए लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही कोस्टगार्ड, पोर्ट अथॉरिटी, रेस्क्यू हेलिकॉप्टर और आसपास मौजूद कई मछुआरे अपनी नावों के साथ मौके पर पहुंच गए. उत्तरी साइप्रस के परिवहन मंत्री एरहान अरिकली ने बताया कि जहाज के पलटने के बाद रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं और समुद्र में बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. काइरेनिया के मेयर मूरत शेनकुल ने स्थिति को बेहद गंभीर बताया है. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
नॉर्थ साइप्रस के परिवहन मंत्री एरहान अरिकली ने तुर्की के सरकारी चैनल TRT को बताया कि जहाज पलट गया था, लेकिन राहत और बचाव दल पहले से ही मौके पर मौजूद थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज में पानी किस वजह से भरा था. कायरिनिया और तासुकु के बीच कई कंपनियां फेरी संचालित करती हैं, ऐसे में यह जांच की जा रही है कि दुर्घटनाग्रस्त फेरी किस कंपनी की थी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 100 से अधिक लोगों को बचाकर कायरिनिया लाया जा चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. सोशल मीडिया पर सामने आए दृश्यों में पलटे हुए जहाज के पास लाइफ वेस्ट पहने लोग पानी में तैरते नजर आए.
ट्यूनीशिया में भी नाव पलटी, 2 की मौत और 12 लापता
समुद्र में हुए एक अन्य हादसे में दक्षिणी ट्यूनीशिया के तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई. ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हौसेम एडिन जेबाबली के अनुसार, जारजिस और बेन गुएड्रेन शहरों के बीच से रवाना हुई इस नाव पर करीब 15 लोग सवार थे. हादसे में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव जेरबा द्वीप के अस्पताल भेजे गए हैं. घटना में 1 व्यक्ति को बचा लिया गया है, जबकि 12 अन्य लोग अभी भी लापता हैं.
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines