US Crime News: यूएस में एक महिला की लापरवाही के कारण उसकी बच्ची की मौत हो गई। 8 साल की बच्ची को महिला ने कार में अकेला छोड़ दिया था। बच्ची की हीटस्ट्रोक से जान गई है। मामला उत्तरी कैरोलिना में सामने आया है। पुलिस ने महिला को हत्या और बाल शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। 26 जून को महिला ने अपनी बेटी को कार में भीषण गर्मी के मौसम में अकेला छोड़ दिया और ऑफिस चली गई। 36 वर्षीय आरोपी महिला एशली स्टालिंग्स से पुलिस ने पूछताछ की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कार का एयर कंडीशनर चालू छोड़ दिया था, लेकिन बेटी ने ठंड लगने के कारण उसे बंद कर दिया। आरोपी महिला ने अपनी बेटी को डेढ़ घंटे बाद संभाला। वह कार की पिछली सीट पर बेहोश मिली।
बेटी के मुंह से निकल रहा था झाग
महिला ने देखा कि उसकी बेटी की सांसें धीमी चल रही थीं और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कार अंदर से लॉक थी। महिला ने हथौड़े से कार की पिछली खिड़की तोड़ दी और बच्ची को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन मदद के लिए एक दुकान पर रुक गई। अस्पताल ले जाने के कुछ घंटों बाद ही गुरुवार को बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि हाईपरथर्मिया के कारण बच्ची के मस्तिष्क में हर्निया हो गया था। महिला ने स्वीकार किया कि उसे पता था कि बाहर का तापमान 94 डिग्री फारेनहाईट (35 डिग्री सेल्सियस) है और उसे अपनी बेटी को कार में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था।
यह भी पढ़ें:क्या है जापान का Beni Koji डेथ स्कैंडल? कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा बन गई मौत!
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। शहर के परशदेपुर इलाके में दो बच्चों की जान कार में दम घुटने से चली गई थी। कार घर के बाहर खड़ी थी। बच्चे उसमें खेल रहे थे। इसी दौरान दरवाजा लॉक हो गया। बच्चों की गर्मी से जान चली गई थी।
संबंधित खबरें
LIVE: इंडिया गेट से हिरासत में लिए गए अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा
5 mins agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
8 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
11 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
15 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
16 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
18 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
19 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
23 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
23 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines