नोबेल फाउंडेशन ने पुरस्कार राशि में किया इजाफा, जानें अब विजेताओं को कितने करोड़ रुपए मिलेंगे?
Edited By Rakesh Choudhary

Noble Prize
Edited By Rakesh Choudhary

Noble Prize
Noble Foundation Raised Prize Money: नोबेल फाउंडेशन ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए नोबेल पुरस्कार राशि में इजाफा किया है। अब नोबेल विजेताओं को 1 मिलियन क्राउन की राशि दी जाएगी। यानि भारतीय मुद्रा में यह राशि 8 करोड़ रुपए हो जाएगी। इसके बाद कुल पुरस्कार राशि बढ़कर 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन हो जाएगी। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में पुरस्कार राशि में इजाफा और कमी हुई है। फाउंडेशन ने बताया कि मजबूत वित्तीय स्थिति को प्रदर्शित करने के लिए इस राशि को बढ़ा रहे हैं।
फाउंडेशन ने बताया कि 2012 में पुरस्कार राशि को 10 मिलियन क्राउन से घटाकर 8 मिलियन कर दिया था क्योंकि फाउंडेशन अपने वित्तीय कोष को बढ़ाना चाहता था। 2017 में पुरस्कार राशि बढ़ाकर 9 मिलियन और 2020 में 10 मिलियन कर दी गई। हालांकि 2012 से नोबेल विजेताओं को 10 मिलियन राशि मिलती थी।
नोबेल फाउंडेशन ने यह निर्णय स्वीडिश मुद्रा के मूल्य में यूरो और अमरीकी डाॅलर के मुकाबले गिरावट के कारण लिया है। फिलहाल स्वीडन बहुत अधिक महंगाई से जूझ रहा है। स्वीडन में जुलाई माह में 9.3 प्रतिशत की महंगाई दर और अगस्त में 7.5 प्रतिशत महंगाई दर दर्ज की गई। फाउंडेशन ने यह भी कहा कि 1901 में जब पहला नोबेल पुरस्कार दिया गया था तो पुरस्कार राशि 1,50,782 क्रोनर थी। हालांकि पिछले 10 वर्षों में स्वीडिश क्राउन यूरो के मुकाबले 30 फीसदी कमजोर हुआ है।
इस साल नोबेल फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इसके बाद सभी पुरस्कार विजेताओं को इस पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। बता दें कि अल्फ्रेड नोबेल का 1896 में निधन हो गया। इसके बाद से ही उनकी याद में हर वर्ष 10 दिसंबर को यह पुरस्कार दिया जाता है।
नोबेल पुरस्कार के अलावा एक और अवार्ड है जिसे एशिया का नोबेल भी कहा जाता है। इस पुरस्कार का नाम है रेमन मैग्सेसे पुरस्कार। यह पुरस्कार असाधारण और प्रभावशाली नेतृत्व करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र, दिवंगत प्रेसिडेंट की छवि वाला एक पदक और 50 हजार अमरीकी डाॅलर का पुरस्कार नकद दिया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: