---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Nobel Prize 2025: Laszlo Krasznahorkai को लिटरेचर में मिला नोबेल पुरस्कार, एजुकेशन, लेखन और साहित्य में योगदान से मिला सम्मान

Nobel Prize 2025: हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को 2025 का नोबेल पुरस्कार साहित्य में उनकी सम्मोहक और दूरदर्शी रचनाओं के लिए दिया गया. पिछले वर्ष यह सम्मान दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला था.

---विज्ञापन---

Nobel Prize 2025: दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल है. आज नोबेल समिति ने लिटरेचर में यह पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को दिया है. यह सम्मान उन्हें सम्मोहक और दूरदर्शी कृति के लिए मिला है. स्वीडिश एकेडमी ने इसकी घोषणा आज की है.

2024 में किसे मिला था सम्मान?

पिछले वर्ष नोबेल समिति ने साहित्य में यह सम्मान दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया था. उन्हें यह सम्मान intense poetic prose के लिए प्रदान किया गया था, जो ऐतिहासिक आघातों और जीवन की नाजुकता का अन्वेषण करता है.

---विज्ञापन---

स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित स्वीडिश अकादमी द्वारा दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 1901 में शुरू हुआ था और अब तक 117 बार प्रदान किया जा चुका है. अब तक कुल 121 व्यक्तियों को साहित्य का Noble सम्मान मिल चुका है. इनमें डोरिस लेसिंग 87 वर्ष की आयु में यह पुरस्कार पाने वाली सबसे बुजुर्ग विजेता रही हैं.

साहित्य का नोबेल पुरस्कार हमेशा से विश्वभर के लेखकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। यह न केवल किसी लेखक की लेखन प्रतिभा का प्रमाण होता है, बल्कि उनकी सोच, दृष्टिकोण और मानवता के प्रति योगदान का भी प्रतीक है. हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को यह पुरस्कार मिलना साहित्य जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. उनकी रचनाएं अपनी जटिलता, दार्शनिक गहराई और मनुष्य की आत्मा की परतों को उजागर करने के लिए जानी जाती हैं. उनके लेखन में आधुनिक समाज की विडंबनाओं और अस्तित्व की जद्दोजहद का गहन चित्रण मिलता है.

---विज्ञापन---

क्रास्ज़नाहोरकाई की प्रसिद्ध कृतियों में ‘Satantango’ और “The Melancholy of Resistance” शामिल हैं, जिन पर मशहूर फिल्में भी बन चुकी हैं. वे अपनी लंबी, जटिल और लयात्मक वाक्य संरचनाओं के लिए भी जाने जाते हैं, जो पाठक को सोचने पर मजबूर करती हैं.

यह भी पढ़ें- फिजिक्स के लिए अमेरिका के तीन साइंटिस्ट को मिला नोबल पुरस्कार, स्वीडन की एकेडमी ने किया ऐलान

---विज्ञापन---

First published on: Oct 09, 2025 05:08 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola