Nobel Prize Money 2025: नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा हो गई है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं है. अमेरिका द्वारा बार-बार कहा गया है कि ट्रंप ने कई युद्ध रुकवाए हैं, ऐसे में उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए लेकिन वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को यह पुरस्कार मिला है. आखिर नोबेल पुरस्कार विजेताओं को क्या-क्या मिलता है?
नोबेल पुरस्कार की कब हुई शुरुआत?
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत बिजनेसमैन और वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु के बाद हुई थी. उन्होंने अपनी संपत्ति पुरस्कारों के लिए छोड़ दी थी. 1895 में उनकी वसीयत में कहा गया था कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाना चाहिए जिन्होंने पिछले साल मानव जाति के लिए सबसे बड़ा उपकार किया हो. इसके बाद साल 1901 से इस पुरस्कार का ऐलान शुरू हुआ और तभी से ये हर साल दिए जाते हैं. हालांकि कई ऐसे मौके भी आए, जब नोबेल पुरस्कार का ऐलान नहीं हुआ.
किन-किन कैटेगरी में मिलता है ये पुरस्कार?
नोबेल पुरस्कार फिजिक्स, केमिस्ट्री, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, साहित्य और शांति कैटेगरी के लिए दिए जाते हैं. ये कैटेगरीज भी अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में ही तय हो गई थीं. हालांकि साल 1968 में स्वीडिश सेंट्रल बैंक ने अल्फ्रेड नोबेल की याद में इकोनॉमिक्स में स्वीडिश रिक्स बैंक पुरस्कार की शुरुआत की थी.
नोबेल पुरस्कार विजेताओं को क्या-क्या मिलता है?
नोबेल पुरस्कार विजेताओं को सोने का एक मेडल, एक डिप्लोमा और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है. पुरस्कार की राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (SEK) है, जो 2023 के अंत में करीब 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (आठ करोड़ से अधिक रुपये) थी. पुरस्कार विजेताओं को राशि के साथ-साथ एक डिप्लोमा और 18 कैरेट का स्वर्ण पदक मिलता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो? जिन्हें मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार
इसके साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार किसी संगठन को नहीं दिया जा सकता है. इसके साथ ही किसी भी स्थिति में पुरस्कार राशि तीन से ज़्यादा व्यक्तियों के बीच विभाजित नहीं की जा सकती.
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
29 mins agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
2 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
5 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
6 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
8 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
9 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
12 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
12 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines