अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से जारी लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही. ईरान बर्बादी की कगार पर खड़ा है, करेंसी क्रैश हो गई है और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है. इसी बीच 60 से ज्यादा देशों ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सभी ने एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर टोल और फीस लगाने का विरोध किया है.
क्या है मकसद?
यूरोपीय संघ ने सोमवार को ये ऐलान किया है कि जिस होर्मुज पर ईरान कब्जा करके बैठा है और आने-जाने वाले जहाजों के लिए टोल अनिवार्य कर रहा है, वहां अब किसी तरह का शुल्क नहीं दिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और सिंगापुर समेत 33 बाकी देशों के साथ ही सभी यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने ये संकल्प लिया है. इसका मकसद है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नेविगेशन की आजादी की रक्षा होती रहे.
अमेरिका ने खारिज की ईरान की शर्तें
ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए 7 शर्तें रखी थीं, जिन्हें अमेरिका ने खारिज किया था और बदले में कतर के जरिए ईरान के लिए एक प्रस्ताव भिजवाया था. लेकिन ईरान ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और ईरान के प्रस्ताव के बदले भेजे गए अमेरिका के जवाब को नकार दिया है. ईरान के नेशनल सिक्योरिटी चीफ और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने अमेरिका के जवाब को खारिज करके इसे अनुचित बताया है. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए अमेरिका को उन मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा, जिनका जिक्र ईरान ने अपने प्रस्ताव में किया है. जब तक अमेरिका शर्तों को नहीं मानेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को खोला नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने किया 20% होर्मुज कार्गो चार्ज का ऐलान, भारत पर क्या होगा इसका असर?
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines