Iran Reaction on US Attack: ईरान पर अमेरिका ने हमला किया है। अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और एस्फाहान को टारगेट किया। अपने B-2 स्पिरिट बॉम्बर से बंकर बस्टर बम फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर गिराए। नतांज और एस्फाहान पर टॉमहॉक मिसाइलें दागीं। अमेरिके हमले पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। ईरान ने तीनों परमाणु ठिकानों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने और रेडिएशन लीकेज नहीं होने की बात कही है। मशीनों ने परमाणु ठिकानों के पास रहने वाले निवासियों के लिए संदूषण या खतरे के संकेत नहीं दिखाए हैं। लोगों को कोई खतरा नहीं है। तीनों परमाणु ठिकानों की सुरक्षा स्थिर और अच्छी स्थिति में है। तीनों परमाणु ठिकानों को हमले से ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ है।
क्या बोले विदेश मंत्री?
ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची कहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और NPT का उल्लंघन किया है। अमेरिका का हमला करना अपमानजनक है और इसके दीर्घकालिक परिणाम होंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को अमेरिका के खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए। ईरान पर अमेरिका की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। यह कार्रवाई ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था (IAEA) की उदासीनता और मिलीभगत के तहत हुई।
ईरान के सांसद मनन रईसी ने कहा कि फोर्डो न्यूक्लियर साइट को ज्यादा गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। भूमिगत परमाणु स्थल पर हमला सतही था। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, रईसी ने कहा कि सटीक जानकारी के आधार पर मैं कहता हूं कि झूठ बोलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के विपरीत फोर्डो परमाणु ठिकाने को बमबारी से ज्यादा गंभीर क्षति नहीं पहुंची है और जो नुकसान हुआ है, वह केवल जमीन पर है, जिसे बहाल किया जा सकता है। उन्होंने पहले के आंकलन को भी दोहराया कि अमेरिकी हमलों के बाद रेडियोधर्मी पदार्थ का कोई रिसाव भी नहीं पाया गया है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
7 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
9 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
14 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
14 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
16 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
18 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
20 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
21 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
22 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines