No Coffee Before Shopping : कई लोगों के लिए सुबह-सुबह चाय या कॉफी फ्यूल का काम करती है, ये लोग बिना इसे पिए दिन की शुरुआत नहीं कर पाते। लेकिन, साइकोलॉजिस्ट्स ने इन बेहद पॉपुलर ड्रिंक्स को लेकर अनोखी वॉर्निंग जारी की है। साइकोलॉजिस्ट्स का कहना है कि चाय-कॉफी के कई ऐसे इफेक्ट्स हो सकते हैं जिनकी उम्मीद भी नहीं होती। उनके अनुसार खास तौर पर शॉपिंग करने ले पहले इन्हें बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। यह वॉर्निंग ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसायटी ने जारी की है। इस रिपोर्ट में जानिए इस चेतावनी का कारण क्या है और अगर ऐसा करते हैं तो फिर क्या हो सकता है।
क्यों दी गई चेतावनी, क्या है कारण?
‘मिरर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश रॉयल सोसायटी ने टिकटॉक पर कैफीन वाली ड्रिंक्स को लेकर यह बात कही है। सोसायटी ने एक रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले परिणामों का भी जिक्र किया है। सोसायटी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि क्या आप जानते हैं कि शॉपिंग करने के लिए जाने से पहले कॉफी पीने से इंपल्स बाइंग बढ़ जाती है। बता दें कि इंपल्स बाइंग का मतलब कोई भी चीज खरीद लेने से है भले ही वह चीज आपके काम ही हो या फिर नहीं। पोस्ट में आगे कहा गया कि अगर कोई खरीदारी करने जाने से पहले एक कप एस्प्रेसो भी पीता है तो तो उसके पैसा खर्च करने के चांस 50 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: बेहतर बॉस बनना है तो दूर कर लीजिए ये 5 आदतें, पल भर में खो देंगे रिस्पेक्ट
रिसर्च में सामने आई है ये जानकारी
सोसायटी ने जिस रिसर्च का हवाला दिया है उसमें पता चला है कि कैफीन का सेवन करने वाले लोग उन लोगों के मुकाबले ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं जो लोग कॉफी नहीं पीते। साल 2022 में की गई इस रिसर्च में कहा गया है कि अगर लोग शॉपिंग करने से पहले या इसके दौरान कैफीन कंज्यूम करते हैं तो इसका फायदा रिटेलर्स को ज्यादा हो सकता है। रिसर्च में शामिल होने वाले लोगों को 50 मिलीलीटर का एस्प्रेसो शॉट दिया गया था। अधिकतर लोगों ने ऐसी चीजें खरीद लीं जिसकी उन्हें बिल्कुल जरूरत नहीं थी। ऐसे में अगर आपको भी शॉपिंग में फिजूलखर्ची से बचना है तो खरीदारी से पहले कॉफी से दूरी बना लें।
ये भी पढ़ें: 2 मिनट में बेहोश, 5 मिनट में मौत; क्या है स्विट्जरलैंड का Suicide Capsule?
ये भी पढ़ें: न शादी न सेक्स… देखिए इजराइल की ‘कातिल हसीनाओं’ की खूंखार कहानी
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
5 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
8 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
17 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
21 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
21 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines