हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नीति आयोग की पूर्व कर्मी चेसिथा कोचर की लंदन में मौत, PHD कर रही थीं, ट्रक ने कुचला

Chesitha Kochhar Dead In London : लंदन से एक बुरी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई। यह छात्रा नीति आयोग में भी काम कर चुकी हैं। वे लंदन में पीएचडी कर रही थीं।

विज्ञापन
लंदन में भारतीय छात्रा की मौत।

Chesitha Kochhar Dead In London : लंदन में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई है। एक ट्रक ने साइकिल से घर लौट रही छात्रा को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर जान चली गई। इसे लेकर नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय छात्रा की मौत की खबर साझा की है। आइए जानते हैं कि कौन हैं चेसिथा कोचर?

कौन हैं चेसिथा कोचर

33 साल की छात्रा चेसिथा कोचर मूलरूप से हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थीं। चेसिथा कोचर पिछले साल सितंबर में लंदन गई थीं, जहां वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी कर रही थीं। इससे पहले वे दिल्ली विश्वविद्यालय, अशोक विश्वविद्यालय, पेंसिल्वेनिया और शिकागो विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : मंडी से चुनाव लड़ेंगी कंगना, वरुण गांधी का कटा टिकट, BJP ने जारी की 5वीं सूची, देखें पूरी List

नीति आयोग की पूर्व कर्मी थीं चेसिथा कोचर

चेसिथा कोचर नीति आयोग में भी काम कर चुकी हैं। चेसिथा कोचर की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, 2021-23 में वे नीति आयोग में भारत की National Behavioural Insights Unit में सीनियर एडवाइजर थीं। चेसिथा कोचर 19 मार्च को साइकिल से कहीं जा रही थीं। इस दौरान उनके पति प्रशांत भी आगे-आगे चल रहे थे। रास्ते में एक कचरा ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे चेसिथा कोचर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले मिला नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते हांफ गए अधिकारी, देखें Video

अमिताभ कांत ने किया ट्वीट

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने एक्स पर पोस्ट कर चेसिथा कोचर के निधन की सूचना साझा की। उन्होंने कहा कि मेरे साथ LIFE कार्यक्रम में कोचर ने कार्य किया था। वह Nudge यूनिट में थीं। चेसिथा कोचर LSE में व्यवहार विज्ञान में पीएचडी करने गई थीं। साइकिल चलाते समय लंदन में वे हादसे की शिकार हो गईं। वह प्रतिभाशाली, मेधावी और बहादुर थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें