दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी पाकिस्तान स्थित 'ब्रॉड पीक' पर चढ़ाई के दौरान आए एक भीषण हिमस्खलन के बाद नेपाल में जन्मे रिकॉर्ड-होल्डर पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत 10 अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही लापता हो गए हैं. हादसा गुरुवार दोपहर कैंप 2 से कैंप 3 के बीच हुआ. अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (ACP) और पाकिस्तान वायु सेना ने संयुक्त रूप से हेलीकॉप्टर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
काराकोरम रेंज में स्थित ब्रॉड पीक पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक अचानक और विशाल हिमस्खलन हुआ. इस दौरान निर्मल पुरजा के नेतृत्व में एक 10-सदस्यीय दल समिट की ओर बढ़ रहा था. हादसे के बाद बेस कैंप का दल से संपर्क पूरी तरह टूट गया और करीब 12 घंटे बाद इस हादसे की जानकारी बेस कैंप तक पहुंची.
---विज्ञापन---
जीपीएस ट्रैकर से जगी उम्मीद
हालांक पूरी टीम से रेडियो संपर्क कटा हुआ है, लेकिन काठमांडू से प्राप्त जीपीएस ट्रैकिंग डेटा ने उम्मीद की एक नई किरण जगाई है. निर्मल पुरजा के जीपीएस उपकरण का सिग्नल हिमस्खलन के बाद अपनी मूल लोकेशन से सैकड़ों मीटर नीचे खिसक कर फिर से मूवमेंट दर्शाता हुआ मिला है.
---विज्ञापन---
खबर अपडेट हो रही है.
---विज्ञापन---