Nimisha Priya Case: भारत में किसी को मौत की सजा सुनाई जाती है, तो उसको फांसी दी जाती है। वहीं, आपने कई खबरें पढ़ी होंगी जिसमें बताया जाता है कि वहां पर किसी शख्स को मौत की सजा हुई और उसको गोली मारी जाती है। ऐसा कानून कई मुस्लिम देशों में है। हाल ही में यमन में केरल की एक नर्स को मौत की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नर्स को 16 जुलाई को सजा दी जानी है, लेकिन इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। आज आपको बताएंगे कि यमन में मौत के लिए क्या कानून है और किन अपराधों के लिए यह सजा सुनाई जाती है।
मौत की सजा का क्या है कानून?
भारत में 1973 की धारा 354(5) के मुताबिक, सजा पाए शख्स को फांसी की सजा दी जाती है, जिसमें गर्दन में फांसी का फंदा लगाकर उसको लटकाया जाता है, जब तक उसकी जान न निकल जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन में मौत की सजा देने का तरीका थोड़ा अलग है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत Francesca Albanese? जिन पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
सजा पाए शख्स को गोली मारी जाती है। कई मामलों में यह काम सार्वजनिक तौर पर किया जाता है, जिसमें फांसी भी दी जा सकती है। यमनी दंड संहिता के अनुसार, पत्थर मारकर और सिर कलम करके भी मौत की सजा दी जा सकती है। हालांकि, पत्थर मारने वाला तरीका बहुत समय से चलन में नहीं है।
किन अपराधों में मिलती है सजा?
सर्वोच्च न्यायिक परिषद (SJC) इस तरह के मामलों की जांच करती है। यमन में मौत की सजा कई मामलों में दी जा सकती है। इसमें किसी का कत्ल करना, रेप, आतंकवाद और वेश्यावृत्ति के लिए भी मौत की सजा हो सकती है। इसके अलावा, राजद्रोह, चोरी, अपहरण और तस्करी करने के दौरान किसी की मौत हो जाती है, तो उसके लिए भी मौत की सजा हो सकती है।
भारत की तरह यमन में भी मौत की सजा को रोकने की पावर राष्ट्रपति के पास होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हूती शासन में मौत की सजाओं में पहले के मुकाबले ज्यादा उछाल आया है।
ये भी पढ़ें: निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को दी जाएगी फांसी, बचाने के लिए की जा रही ये आखिरी कोशिश
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
33 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
59 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
14 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
15 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines