निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जाएगी। निमिषा को फांसी से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अब इस महिला को बचाने के लिए भारतीय ग्रेंड मुफ्ती और ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा के महासचिव मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) ने यमन से फांसी रोके जाने का अनुरोध किया है। इस लेकर यमन में बैठक शुरू हो चुकी है। यमन के सूफी विद्वान शेख हबीब उमर ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:निमिषा प्रिया को बचाने में भारत सरकार को क्यों आ रहीं मुश्किलें? सुप्रीम कोर्ट के सरकारी वकील ने बताई वजह
निमिषा प्रिया को मिल सकती है राहत
94 वर्षीय मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) यमन के मुस्लिम धर्मगुरु और अन्य नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने यमन से कहा कि या तो निमिषा प्रिया को माफी देकर छोड़ दिया जाए। या फिर ब्लड मनी के 8 करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर निमिषा प्रिया पर रिहा कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि मुफ्ती शेख की इस मांग पर यमन के सूफी विद्वान शेख हबीब उमर ने बैठक शुरू कर दी है। निमिषा प्रिया को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है।
तलाल अब्दो मेहदी के परिवार से की बात
मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) ने फोन पर तलाल अब्दो मेहदी के परिवार से भी बात की है। उन्होंने परिवार से इस्लामी दीन को लेकर काफी देर तक बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने तलाल के परिवार को बताया कि इस्लाम में माफ करने वाला बहुत अफजल होता है। साथ ही तलाल के परिवार से ब्लड मनी को लेकर भी बात की है। कहा जा रहा है कि सूफी विद्वान शेख हबीब उमर इस मामले में तलाल के परिवार से बात कर रहे हैं। काफी हद तक सहमति भी बन गई है।
ये भी पढ़ें:निमिषा प्रिया को बचाने में भारत सरकार को क्यों आ रहीं मुश्किलें? सुप्रीम कोर्ट के सरकारी वकील ने बताई वजह
क्या ‘ब्लड मनी’ पर राजी हुआ परिवार?
मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) इस मामले को लेकर बात करने पर तलाल का परिवार काफी हद तक सहमत हो गया है। बताया जा रहा है कि तलाल के परिवार ने ब्लड मनी पर सहमति जता दी है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो हुई है। बता दें कि निमिषा प्रिया को यमन देश में 2017 में बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो मेहदी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय अदालत में सुनवाई के बाद उसे 2020 में फांसी की सजा सुनाई गई थी।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
51 mins agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
9 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines