संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली का बड़ा बयान, कहा-अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन

Nikki Haley, China, world news, America

फाइल फोटो

वॉशिंगटन डीसी: वर्ष 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकीं और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने बड़ा बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने अमरीका को चेताते हुए कहा कि चीन अमरीका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

2025 तक अमेरिका के खिलफ जंग छेड़ सकता है चीन

निक्की ने दावा किया है कि चीन दशकों से अमरीका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चीन अपनी सैन्य शक्ति ही बढ़ा रहा है। इससे पहले अमेरिका एयर फोर्स के जनरल माइक मिनिहान और सांसद माइकल मैककॉल भी इस मुद्दे पर अमेरिकी सरकार को सचेत कर चुके हैं। दोनों का कहना था कि चीन अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है और 2025 तक वह अमेरिका के खिलफ जंग छेड़ सकता है।

विज्ञापन

अमेरिका और चीन के मतभेद जगजाहिर 

बता दें अमेरिका और चीन दो सबसे बड़ी सुपरपावर्स हैं। अकसर दोनों के बीच की खटास सामने आती है। दोनों एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने का कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर निक्की हेली ने अपने बयान से सबको चौंका दिया है।

राष्ट्रपति पद की दौड़ में तीसरी भारतीय

संयुक्त राष्ट्र देशों के दखल के बाद भी अमेरिका और चीन के संबंधों में कोई सुधार नहीं आया है। बता दें निक्की अमेरिका की रिब्लिक पार्टी की मेंबर है। वह साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है। बता दें निक्की हेली लगातार तीन चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय-अमेरिकी हैं। इससे पहले बॉबी जिंदल साल 2016 में और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में शामिल हो चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ