हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nijjar murder case: कनाडा सरकार का बड़ा कदम, बिना प्रारंभिक सुनवाई चार भारतीयों पर चलेगा मुकदमा

Hardeep Singh Nijjar: डायरेक्ट इंडिक्टमेंट का मतलब होता है आरोपियों पर बिना सुनवाई के सीधे मुकदमा चलेगा। चारों को अब 11 फरवरी 2025 को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Hardeep Singh Nijjar

Nijjar murder case: कनाडा सरकार ने खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने केस में आरोपी चार भारतीय नागरिकों के खिलाफ डायरेक्ट इंडिक्टमेंट (प्रत्यक्ष अभियोग) चलाने का फैसला किया है। बता दें डायरेक्ट इंडिक्टमेंट का मतलब होता है आरोपियों पर बिना सुनवाई के सीधे मुकदमा चलेगा।

इसमें बचाव पक्ष के वकील को अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह करने और वास्तविक मुकदमा शुरू होने से पहले अपने मुवक्किल के खिलाफ मामले का पता लगाने का अवसर नहीं मिलता है। हालांकि यह आरोपी पर दोषसिद्धि नहीं करता है, आरोपी तब तक निर्दोष रहता है जब तक कि कोर्ट उसे दोषी साबित न कर दे।

ये भी पढ़ें: मासूमों को चाकू से काटा, मैतेई महिलाओं से बर्बरता; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और क्या खुलासे?

विज्ञापन

11 फरवरी 2025 को कोर्ट में किया जाएगा पेश

जानकारी के अनुसार निज्जर हत्याकांड में कनाडा पुलिस ने करण बराड़, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। बता दें बीते 21 नवंबर को चारों को स्थानीय कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। अब वह 11 फरवरी 2025 को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

मुकदमा कब शुरू होगा इसकी तारीख तय नहीं

कनाडा अधिकारियों ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि चारों आरोपियों पर मुकदमा कब शुरू होगा इसकी कोई तारीख या समयसीमा तय नहीं है। बता दें ब्रिटिश कोलंबिया के गुरुद्वारा परिसर में 18 जून, 2023 को निज्जर की हत्या हुई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या इस बार ठंड से जम जाएगा नल का पानी? वायरल वीडियो में की गई मौसम की भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola