---विज्ञापन---

नाइजीरिया के राजा की गोली मारकर हत्या, महारानी को किया गया किडनैप

Nigerian Monarch Shot Dead: नाइजीरिया के राजा सेगुन अरेमू की बंदूकधारियों ने महल में घुसकर हत्या कर दी और उनकी पत्नी को किडनैप कर लिया।

Nigerian Traditional Monarch Segun Aremu Shot Dead: नाइजीरिया में एक फरवरी की रात महल में राजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी और एक अन्य शख्स को किडनैप कर लिया गया। हथियारबंद लोगों ने महल में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदूकधारी कौन थे।

महल में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

---विज्ञापन---

मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने गुरुवार की रात रिटायर सेना जनरल और राजा सेगुन अरेमू के महल पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने राजा, जिन्हें कोरो का ओलुकोरो उपाधि दी गई है, की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

देश में इमरजेंसी लगाने की मांग

---विज्ञापन---

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए देश में इमरजेंसी की मांग की थी। लगभग 50 नागरिक समाज समूह यह चाहते थे कि राष्ट्रपति बोला टीनुबू (President Bola Tinubu) यह ऐलान करें कि पिछले मई में उनके पदभार संभालने के बाद से 1800 से अधिक लोगों को किडनैप किया गया है।

गवर्नर ने की हमले की निंदा

---विज्ञापन---

क्वारा राज्य के गवर्नर अब्दुल रहमान अब्दुल रजाक ने कोरो के ओलुकारो की हत्या की निंदा करते हुए इसे घृणित अपराध बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी बंदूकधारियों को पकड़ लेंगे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में अमेरिकी महिला की करतूत, पैंट उतारी और नीचे बैठ गई; देखें वायरल वीडियो

---विज्ञापन---

स्कूली बच्चों और शिक्षकों का अपहरण

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में अपहरणकर्ताओं ने एकिटी राज्य में पांच स्कूलों बच्चों और चार शिक्षकों को किडनैप कर लिया और उनकी रिहाई के लिए 100 मिलियन नायरा यानी 110,000 डॉलर की फिरौती की मांग की। इसके अलावा, राजधानी अबूजा के बवारी उपनगर में बुधवार की रात एक सरकारी अधिकारी का भी अपहरण किया गया था।

---विज्ञापन---

नाइजीरिया में बढ़ीं अपहरण की घटनाएं

हाल के वर्षों में नाइजीरिया में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं बढ़ गई हैं। बंदूकधारी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले महीने बंदूकधारियों ने एक शख्स को उसकी छह बेटियों के साथ अपहरण कर लिया था। बाद में, फिरौती मिलने में देरी की वजह से एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Nairobi में भीषण आग के वीडियो आए सामने, गैस प्लांट में धमाका, 3 की मौत और 300 घायल

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2024 09:21 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola