हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑयल टैंकर में धमाका...48 की मौत, नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा

Nigeria Truck Explodes: नाइजीरिया में एक ट्रक टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में 48 लोगों की मौत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, ईंधन से भरे ट्रक की टक्कर मवेशियों को ले जा रही एक गाड़ी से हुई।

विज्ञापन

Nigeria Truck Explodes: नाइजीरिया में एक ऑयल टैंकर ट्रक की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 48 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका उत्तर-मध्य नाइजर राज्य में हुआ है।

राज्य की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि उत्तर-मध्य नाइजर राज्य में ईंधन से भरा ट्रक यात्रियों और मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन से टकरा गया। हादसा ऐसे वक्त में हुआ, जब नाइजेरिया ऑयल की किल्लत से जूझ रहा है। देश के कई बड़े शहरों और कस्बों में ऑयल के लिए लंबी गाड़ियों की लाइन देखने को मिल रही है।

धमाके में 48 लोगों की मौत

राज्य में आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि ईंधन से भरा ट्रक यात्रियों और मवेशियों को ले जा रहे वाहन से टकराया और धमाका हो गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कई दूसरी गाड़ियां भी फंस गईं। विस्फोट में कम से कम 48 लोग मारे गए है। एजेंसी के प्रवक्ता हुसैनी इब्राहिम ने मरने वालों की संख्या 48 बताई है और अधिकारी अभी भी हादसा स्थल को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें… सूडान के बाजार में मौत का तांडव! गोलाबारी में 21 की मौत, 67 घायल


नाइजीरिया की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एनएनपीसी लिमिटेड ने पिछले हफ्ते गैसोलीन की कीमत में कम से कम 39% की बढ़ोतरी की। यह एक साल से ज्यादा समय में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इस बीच देश के कई इलाकों में ईंधन की कमी हो गई, जिसकी वजह से लोगों को लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola