हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नाइजीरिया में जहाज से तेल चुराने की कोशिश में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से 37 लोगों की मौत

Nigeria oil tragedy: नाइजीरिया के तेल समृद्ध रिवर्स राज्य में एक पोत से अवैध तेल चोरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तेज दबाव के साथ निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की जान चली गई. पुलिस ने हादसे की पुष्टि कर जांच शुरू कर दी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं.

विज्ञापन
नाइजीरिया के तेल समृद्ध रिवर्स राज्य में एक पोत से अवैध तेल चोरी के दौरान बड़ा हादसा। Photo Credit: AI

Nigeria oil tragedy: अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश नाइजीरिया से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. देश के तेल उत्पादक क्षेत्र ‘रिवर्स राज्य’ में एक पोत से कच्चा तेल चुराने की कोशिश कर रहे कम से कम 37 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद से कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय अधिकार संगठन ‘यूथ एंड एनवायरनमेंटल एडवोकेसी सेंटर’ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार को घटी. कुछ लोग अवैध तरीके से पोत से अपनी-अपनी नावों में कच्चे तेल के उत्पाद भरने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज दबाव के साथ भारी मात्रा में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस का दबाव इतना खतरनाक था कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और 37 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने की मौतों की पुष्टि, जांच जारी

स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को इस दर्दनाक घटना की आधिकारिक पुष्टि की है. रिवर्स राज्य पुलिस की प्रवक्ता ब्लेसिंग अगाबे ने बयान जारी कर बताया, “रिवर्स राज्य पुलिस कमान इन मौतों की पुष्टि करती है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल लोग अवैध रूप से कच्चा तेल चुराने की कोशिश कर रहे थे.” हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है और पूरे मामले की गहन जांच की बात कही है.

नाइजर डेल्टा में आम हैं ऐसी घटनाएं

नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे प्रमुख तेल उत्पादक देश है, लेकिन इसके नाइजर डेल्टा क्षेत्र में अवैध रूप से पाइपलाइनों और जहाजों से तेल चुराने का धंधा बड़े पैमाने पर चलता है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते अक्सर इस तरह के जानलेवा हादसे और गैस रिसाव की घटनाएं सामने आती रहती हैं. स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola