Nigeria Blast: सेंट्रल नाइजीरिया में जोरदार धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में एक संदिग्ध बम विस्फोट में दर्जनों मवेशी चरवाहे और आस-पास खड़े लोग मारे गए, जबकि कई अन्य घायल भी हो गए।
यह घटना मंगलवार रात उत्तर-मध्य नाइजीरिया के नसरवा और बेन्यू राज्यों के बीच हुई। नाइजीरिया के मियाती अल्लाह कैटल ब्रीडर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता तसीउ सुलेमान ने कहा कि फुलानी चरवाहों का एक समूह अपने मवेशियों को बेन्यू से नसरवा ले जा रहा था, इस दौरान विस्फोट हुआ।
और पढ़िए –पूरे यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट, रूस में बरसाईं मिसाइलें
54 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
सुलेमान ने कहा, “कम से कम 54 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की संख्या अनगिनत थी।” नसरवा के गवर्नर अब्दुल्लाही सुले ने यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए, लेकिन पत्रकारों को बताया कि मौतों के लिए एक बम विस्फोट जिम्मेदार था।
उन्होंने यह नहीं बताया कि विस्फोट के पीछे किसका हाथ है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घटना के पीछे कौन शामिल था। बता दें कि उत्तरी मध्य नाइजीरिया, जिसे मिडिल बेल्ट के रूप में भी जाना जाता है। इस इलाके में अक्सर हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं।
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
2 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
5 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
5 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
8 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
15 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
16 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines