हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

‘X’ यूजर्स के लिए खुशखबरी, Elon Musk ने वापस लिया एक फैसला, अब इस फीचर में नहीं होगा बदलाव

X News Headline Feature: एलन मस्क ने न्यूज हेडलाइंस के फीचर को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है, जिसका न्यूज और आर्टिकल पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
Elon Musk

Elon Musk Withdrew Feature Change Decision: एक्स यानी ट्विटर यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। एलन मस्क ने एक्स यानी ट्विटर के एक फीचर में बदलाव करने का अपना फैसला वापस ले लिया है। इस फैसले के चलते वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मस्क ने घोषणा की थी ‘एक्स’ पर पोस्ट किए जाने वाले न्यूज लिंक्स में हेडलाइंस नहीं होंगी, लेकिन मस्क ने अपना यह फैसला वापस ले लिया है। नए फैसले के अनुसार, अब ‘एक्स’ पर पोस्ट किए जाने वाले न्यूज लिंक्स में हेडलाइंस नजर आएंगे। हालांकि, अभी उन्होंने यह नहीं बताया कि न्यूज हेडलाइंस वाला फीचर दोबारा कब से शुरू होगा। अपने एक पोस्ट में मस्क ने यह भी लिखा है कि भविष्य में URL कार्ड की फोटो के ऊपर वाले हिस्से में टाइटल शो किया जाएगा।

 

हेडलाइन हटने से रीडर आर्टिकल नहीं पढ़ते

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2023 में मस्क ने एक घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार, ‘एक्स’ पर पोस्ट न्यूज लिंक के साथ हेडलाइंस नहीं होने की बात कही गई थी। दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई न्यूज पब्लिशर या क्रिएटर ‘एक्स’ पर कोई न्यूज लिंक शेयर करते हैं तो फोटो के ऊपर न्यूज या आर्टिकल की हेडलाइन नजर आती थी, लेकिन मस्क की घोषणा के बाद हेडलाइंस शो नहीं होते थे, जिस वजह से न्यूज या आर्टिकल पढ़ा नहीं जाता है। रीडर उसे क्लिक नहीं करते थे, इससे रीडरशिप पर असर पड़ा। वहीं लिंक के साथ हेडिंग लिखने में काफी समय भी लगने लगा था। कुछ यूजर्स ने समय बर्बाद होने की शिकायत की तो मस्क ने अपने फैसले पर विचार किया। टीम से सलाह ली और अब फैसला बदलते हुए फीचर में बदलाव नहीं करने की घोषणा की।

AI-बेस्ड ‘See similar’ फीचर जुड़ेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही एक्स यूजर्स को AI-बेस्ड ‘See Similar’ फीचर मिलेगा। इसके अलावा एक्स हैंडल को देखने के लिए जब यूजर्स ऐप को खोलेंगे तो उनको स्क्रीन पर Audio and Video calls are here का मैसेज दिखाई देगा, जिसका अर्थ यह है कि एक्स हैंडल पर ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सेवाओं का लाभ यूजर्स को मिलेगा। दरअसल एलन मस्क X को काफी ज्यादा आकर्षक और All Rounder App बनाना चाहते हैं, जिसमें यूजर्स को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। यही वजह है कि लगातार एक्स ऐप पर बीते काफी समय से कई नए फीचर और अपडेट दिए जा रहे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें