हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM मोदी के दौरे से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, भारत-चीन के बीच बैलेंस पर कही ये बात ?

New Zealand PM Christopher Luxon Big statement: PM नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले वहाँ के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन का बड़ा बयान आया है। लक्सन ने इंटरव्यू में बेहद दिलचस्प ढंग से समझाया कि उनका देश भारत और चीन जैसी महाशक्तियों के बीच कैसे संतुलन बनाता है। इसके साथ ही उन्होंने खालिस्तानी हरकतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए भारत को सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

New Zealand PM Christopher Luxon Big statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर दोनों देशों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी के इस महत्वपूर्ण दौरे से ठीक पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का एक बड़ा बयान सामने आया है, जो वैश्विक राजनीति के लिहाज से काफी सुर्खियों में है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वे भारत और चीन जैसी दो बड़ी वैश्विक शक्तियों के बीच संतुलन कैसे बनाते हैं, तो उन्होंने बेहद व्यावहारिक और दिलचस्प जवाब दिया।

रिश्तों में ‘बैलेंस’ का फॉर्मूला

पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि महाशक्तियों के साथ संतुलन बनाना किसी भी आम रिश्ते की तरह ही है। उन्होंने साफ शब्दों में अपना सिद्धांत साझा करते हुए कहा, “जहाँ सहयोग संभव हो, वहाँ सहयोग करें और जहाँ मतभेद जरूरी हों, वहाँ उन्हें स्वीकार करें।” लक्सन ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए समझाया कि अमेरिका के साथ कई रणनीतिक मुद्दों पर उनका गहरा सहयोग है, लेकिन टैरिफ (सीमा शुल्क) के मामले में गंभीर मतभेद भी हैं, क्योंकि उनका छोटा सा देश हमेशा मुक्त व्यापार का समर्थन करता है।

इसी तरह चीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चीन के साथ भी कुछ क्षेत्रों में सहयोग है, लेकिन दोनों का इतिहास और राजनीतिक व्यवस्था अलग होने के कारण मतभेद भी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मतभेदों को समझदारी और ईमानदारी से संभाला जाए ताकि वे कभी टकराव का रूप न लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यूजीलैंड हमेशा अपने समान सोच वाले मित्र देशों (जैसे भारत) के साथ मिलकर अपने राष्ट्रीय हितों और मूल्यों के आधार पर काम करेगा।

विज्ञापन

खालिस्तान के मुद्दे पर सख्त रवैया

पीएम मोदी के दौरे से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत की चिंताओं का पूरा सम्मान करते हुए खालिस्तान समर्थकों को भी कड़ी चेतावनी दी है। लक्सन ने कहा कि खालिस्तानी गतिविधियों की वजह से भारत में बहुत सी समस्याएं हुई हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भी प्रकार की धमकी, हिंसा या डराने-धमकाने जैसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसे मामलों से वहाँ का कानून सख्ती से निपटेगा। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खतरों से मिलकर लड़ने और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की बात भी कही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola