23 लाख 67 हजार रुपये में बिका दुनिया का सबसे महंगा पंख, सोने से 40 गुना ज्यादा कीमत

New Zealand Extinct Huia Bird Feathers Sale: न्यूजीलैंड का हुइया पक्षी अपने रंग-बिरंगे पंखों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। लेकिन प्राकृतिक संकट के चलते इस प्रजाति के अस्तित्व पर लगातार खतरा मंडराता जा रहा है। जिसके बाद इसे दुर्लभ श्रेणी में रखा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह दुनिया से लुप्त हो जाएगा।

most expensive feather...

हुइया पक्षी का पंख।

New Zealand Extinct Huia Bird: न्यूजीलैंड में रंग-बिरंगे पंखों के लिए पहचान रखने वाला हुइया पक्षी लगभग विलुप्त हो चुका है। इस पक्षी का दुर्लभ और बेहद कीमती पंख की नीलामी हाल ही में की गई है। जिसमें पंख 28365 अमेरिकी डॉलर (23 लाख 67 हजार रुपये) में बिका है। जो रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी नीलामी में कोई पंख इतनी कीमत में नहीं बिका है। वजन के हिसाब से बात करें, तो यह सोने से लगभग 40 गुना अधिक कीमत है। बोली से पहले आयोजनकर्ताओं को लग रहा था कि उनको सिर्फ 2 से 3 हजार डॉलर कीमत ही मिलेगी। इससे पहले भी हुइया पक्षी के पंख की नीलामी 2010 में हो चुकी है। तब यह पंख 8400 डॉलर (697653 रुपये) में बिका था। पंख का वजन 9 ग्राम है। इतने वजन का 24 कैरेट गोल्ड सिर्फ 67 हजार में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुइया पक्षी न्यूजीलैंड की वेटलबर्ड प्रजाति है। जो अपनी सुरीली आवाज, काले चमकदार पंख और लंबी पूंछ के लिए दुनिया में जानी जाती है। हुइया को आखिरी बार 1907 में देखा गया था। माना जाता है कि 1920 के बाद ये जीवित नहीं बचे। न्यूजीलैंड की पुरानी कहावतों गीतों में माओरी (एक प्रथा) के लिए इस पक्षी को पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि इसके पंख सिर्फ प्रतिष्ठा वाले लोग ही पहन सकते हैं।

विज्ञापन

यूरोपीय लोगों के कारण इन पक्षियों का लुप्त होना माना जाता है। क्योंकि न्यूजीलैंड में यूरोपीय लोग इन पक्षियों को देखने आते थे। हुइया पक्षियों के पंखों को खरीदने के लिए यूरोपीय लोगों में दिलचस्पी रहती है। जिसके बाद न्यूजीलैंड सरकार ने देश से बाहर इनके पंख ले जाने पर बैन लगा रखा है। लेकिन इसके बाद भी इनकी नीलामी जारी है। 2023 में भी पंखों का जोड़ा बिका है।

52 बोलियों के बाद तय हुई कीमत

ऑकलैंड स्थित वेव्स ऑक्शन हाउस में इस बार बोली लगी। 52 बोलियों के बाद बिक्री तय हुई। ऑक्शन हाउस के डेकोटिव आर्ट्स के प्रमुख लिआ मॉरिस ने बताया कि बहुत से लोगों में पंख खरीदने को लेकर दिलचस्पी दिखी। लेकिन वे लोग ज्यादा पंख नहीं दिखा पाए। पंख को संस्कृति और विरासत मंत्रालय के साथ एक ताओंगा टुटुरु (पंजीकृत संस्था) को सौंपा गया है। जिसको न्यूजीलैंड से बाहर ले जाने की परमिशन नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार हुइया पक्षियों का जोड़ा जीवन भर साथ रहता है। ये पेड़ों पर लगे कीड़े खाकर अपना गुजारा करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ