New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में बुधवार को भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप पारापरामू से 50 किमी उत्तर पश्चिम में आया। इसकी गहराई करीब 57.4 किलोमीटर थी। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
और पढ़िए –Turkey-Syria earthquake: मरने वालों की संख्या 46,000 के पार, 13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 3 लोग
इन इलाकों में महसूस किए गए झटके
जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके पारापरामू, लेविन, पोरीरुआ, फ्रेंच पास, अपर हुत, लोअर हट, वेलिंगटन, वांगानुई, वेवरली, पामर्स्टन नॉर्थ, फील्डिंग, पिक्टन, एकेटाहुना, मास्टर्टन, मार्टिनबरो, हंटरविले, हवेरा, ब्लेनहेम, सेडॉन, नेल्सन, डेनविरके में महसूस किए गए।
रोमानिया में भी आज आया था भूकंप
बता दें कि आज रोमानिया में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। ये भूकंप सुबह 3 बजे के करीब आया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल को क्षति पहुंचने की खबर नहीं है।
और पढ़िए –Spy Balloon Row: ‘फिर कभी ये नहीं होना चाहिए…’, अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी
रोमानिया में भूकंप का केंद्र दक्षिण पश्चिम के गोरज काउंटी में जमीन से 40 किमी नीचे था। वहीं भूकंप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दुकानों और सुपर मार्केट को कंपते हुए देखा जा सकता है। भूकंप राजधानी बुखारेस्ट और उत्तरी शहर क्लुज में महसूस किया गया।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines