New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 थी तीव्रता

Earthquake, Earthquake News, Laddakh News, Laddakh Earthquake

Earthquake

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में बुधवार को भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप पारापरामू से 50 किमी उत्तर पश्चिम में आया। इसकी गहराई करीब 57.4 किलोमीटर थी। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इन इलाकों में महसूस किए गए झटके

जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके पारापरामू, लेविन, पोरीरुआ, फ्रेंच पास, अपर हुत, लोअर हट, वेलिंगटन, वांगानुई, वेवरली, पामर्स्टन नॉर्थ, फील्डिंग, पिक्टन, एकेटाहुना, मास्टर्टन, मार्टिनबरो, हंटरविले, हवेरा, ब्लेनहेम, सेडॉन, नेल्सन, डेनविरके में महसूस किए गए।

रोमानिया में भी आज आया था भूकंप

बता दें कि आज रोमानिया में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। ये भूकंप सुबह 3 बजे के करीब आया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल को क्षति पहुंचने की खबर नहीं है।

रोमानिया में भूकंप का केंद्र दक्षिण पश्चिम के गोरज काउंटी में जमीन से 40 किमी नीचे था। वहीं भूकंप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दुकानों और सुपर मार्केट को कंपते हुए देखा जा सकता है। भूकंप राजधानी बुखारेस्ट और उत्तरी शहर क्लुज में महसूस किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ