---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

New Year 2023: इस देश में सबसे पहले बदला नए साल का कैलेंडर

New year 2023: दुनिया के कुछ देशों में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड, सामोआ, टोंगा, किरिबाती जहां सूरज पहले अस्त होता है नए साल का स्वागत हो चुका है। भारत में भी लोग स्वागत को तैयार है। दुनिया भर के लोग नए साल के जश्न की खुमारी में साराबोर है। #WATCH […]

---विज्ञापन---

New year 2023: दुनिया के कुछ देशों में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड, सामोआ, टोंगा, किरिबाती जहां सूरज पहले अस्त होता है नए साल का स्वागत हो चुका है। भारत में भी लोग स्वागत को तैयार है। दुनिया भर के लोग नए साल के जश्न की खुमारी में साराबोर है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके करीब एक घंटे बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत होता है। यहां के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोर से किया। लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

और पढ़िए –नए साल के मौके पर भारत-पाकिस्तान ने कैदियों का किया आदान-प्रदान

---विज्ञापन---

कहां कब नया साल

भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नए साल का जश्न शुरू होता है। इसके बाद शाम 3:45 मिनट पर न्यूजीलैंड नया साल मनाया जाता है। शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में सेलिब्रेशन होता है। इसके बाद शाम 5:30 बजे रूस के एक छोटे क्षेत्र के अलावा अन्य देशों में नए साल का स्वागत होता है।

---विज्ञापन---

ऐसे बढ़ती है घड़ी की सुई

शाम साढ़े सात बजे से ऑस्ट्रेलिया, साढ़े आठ बजे जापान, दक्षिण कोरिया, साढ़े नौ बजे चीन, फिलीपीन्स व 12 बजे इंडोनेशिया, थाईलैंड में जश्न शुरू हो होता है।  रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।

और पढ़िए –  US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी; 60 से अधिक लोगों की मौत, कारों में मिल रहीं लाशें

---विज्ञापन---

भारत में जश्न का माहौल

भारत में भी लोग रात 12 बजने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत सभी शहर नए साल के स्वागत में तैयारी पूरी हो चुकी है। विभिन्न शहरों के रेस्टोरेंट, बार और पबों के आसपास लोगों की चहल-पहल है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में काफी भीड़ है। यहां हौजखास, खान मार्केट, साउथ एक्स आदि पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल लगाया गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 31, 2022 06:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola