अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में एक भारतीय मूल के सिख शख्स की पिटाई की वजह से मौत का मामला सामने आया है। उनका नाम जसमेर सिंह था और वे 66 साल के थे। बुजुर्ग शख्स को कई घूंसे मारे गए। 19 अक्टूबर को न्यूयार्क शहर में एक 30 साल के शख्स ने कार दुर्घटना के बाद उन्हें बुरी तरह पीटा था। इस वजह से उनके सिर में चोट लग गई थी और उनकी मौत हो गई। दरअसल सिख शख्स की कार ऑगस्टिन नाम के एक व्यक्ति से टकरा गई, जिस वजह से उसकी कार पर खंरोच आ गई। इसके बाद वह बहुत गुस्से में कार से उतरा और उनपर नाराजगी जाहिर करने लगा। उसे आगबबूला होता देखकर जसमेर सिंह ने 911 नंबर पर फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें फोन नहीं करने दिया और उनका फोन छीन लिया।
सिंह ने अपना फोन मांगा तो दोनों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद ऑगस्टिन ने मुक्का मारकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें-सांसद ने घायलों के इलाज के लिए किए 20 से ज्यादा कॉल, फिर कराया हायर सेंटर रेफर, DS पर कार्रवाई की मांग
मेयर ने की घटना की निंद
न्यूयार्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने मौत को दुखद बताते हुए समुदाय की रक्षा करने का संकल्प लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम उस नफरत को अस्वीकार करते हैं, जिसने इस निर्दोष शख्स की जान ले ली। बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका के कई इलाकों से सिखों के खिलाफ नफरत की घटनाएं सामने आई हैं।
खबरों के मुताबिक न्यूयॉर्क में ही बुधवार को एक शटल बस में यात्रा के दौरान पगड़ी पहनने पर 19 साल के सिख युवक पर हमला किया गया था। इस हमले में वह घायल हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
ये भी पढ़ें-करीब एक घंटे तक रुकी रही शख्स के दिल की धड़कन, फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि डॉक्टर भी रह गए हैरान
संबंधित खबरें
NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
35 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
40 mins ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
1 hr agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
1 hr ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
11 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
14 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines