हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Year 2024: न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत, Sky Tower का अद्भुत नजारा आया सामने

New Year 2024: सबसे पहले न्यूजीलैंड में न्यू ईयर का जश्न मनाया गया। 12 बजते ही Sky Tower आतिशबाजी से जगमगा उठा।

विज्ञापन

New Year 2024 New Zealand: नए साल के लिए दुनिया का हर देश और वहां रहने वाले लोग उत्साहित हैं। जहां कई देशों नए साल का जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां भारत से कुछ घंटे पहले ही 2024 का जश्न शुरू हो गया है। जी हां, कुछ देशों में 1 जनवरी 2024 का दिन आ गया है। नए साल का जश्न सबसे पहले न्यूजीलैंड में मनाया गया। यहां 12 बजते ही Sky Tower में आतिशबाजी शुरू हो गई। इस दौरान पूरा आसमान रंगबिरंगी रोशनियों से जगमगा गया।

कहां मना सबसे पहले न्यू ईयर?

विज्ञापन

ओशिनिया में मध्य प्रशांत महासागर में अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व में स्थित किरिबाती द्वीप देश भारतीय समयानुसार अपराह्न 3.30 बजे नए साल का स्वागत करने वाला पहला देश बन गया है। दरअसल, इंटरनेशनल डेट लाइन के कारण सभी देश एक ही समय पर नया साल नहीं मनाते हैं। सभी देशों का समय अलग-अलग होने के कारण नए साल का जश्न अलग-अलग समय पर मनाया जाता है।

यहां तक कि कुछ देश अन्य देशों की तुलना में लगभग एक दिन बाद नए साल का स्वागत करते हैं। किरिबाती के बाद टोंगा और समोआ द्वीप में नए साल का स्वागत हुआ, इसके बाद फिजी, ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न होगा। न्यूजीलैंड में भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे 12 बज गए। इसके साथ ही वहां नए साल का जश्न शुरू हो गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगभग 7.30 घंटे का अंतर है।

विज्ञापन

क्या है नए साल का जश्न मनाने का इतिहास

नए साल को मनाने का भी अपना एक इतिहास है। सब यही सोचते होंगे कि नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से ही क्यों होती हैं तो आपको बता दें रोम साम्राज्य के तानाशाह जूलियस सीजर ने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए 2066 साल पहले कैलेंडर में बदलाव किए थे। इसके बाद 1 जनवरी को नया साल मनाना शुरू कर दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola