Indian Girl Missing In New Jersy: एफबीआई ने भारत की 29 वर्षीय छात्रा मायूषी भगत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मायूषी 29 अप्रैल 2019 से लापता है। एक मई 2019 को उनके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक मायूषी की कोई खबर नहीं लग पा रही है, जिसके बाद एफबीआई नेवार्क फील्ड कार्यालय और जर्सी सिटी पुलिस विभाग ने जनता से मदद मांगी है।
एफबीआई न ऐलान करते हुए वेबसाइट पर लिखा कि मायूषी की जानकारी देने वाले को 10,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों को दोषी ठहराया जाएगा। एफबीआई के मुताबिक, मायूषी साउथ प्लेनफील्ड न्यू जर्सी में दोस्त के साथ रहती थी। उसे पिछले साल एफबीआई की लापता व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया था।
अपार्टमेंट के बाहर दिखी थी मायूषी
एफबीआई ने बताया कि मायूषी भगत को आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 की शाम को अपने अपार्टमेंट से निकलते हुए देखा गया था। आखिरी बार उसे रंगीन पायजामा और काली टी-शर्ट पहने देखा गया था। मायूषी के परिवार ने 1 मई 2019 को उसके लापता होने की सूचना दी थी। वह न्यूयॉर्क शहर में न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NYIT) में पढ़ रही थी और F1 छात्र वीजा पर संयुक्त राज्य अमेरिका में थी।
पिता से की थी आखिरी बार बात
मायूषी अपना करियर बनाने के लिए अमेरिका आई थी। उन्होंने 2016 में न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया और बाद में एनवाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ट्रांसफर हो गईं।
खबरों के मुताबिक, मायूषी के पिता ने कहा कि उन्होंने 1 मई को रात 12:30 बजे व्हाट्सएप पर अपनी बेटी से बात की थी। उसने कहा कि वह ठीक है, लेकिन वह किसी को परेशान नहीं करना चाहती है। इसके बाद वह कभी घर नहीं लौटी।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
7 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines