2600 मीटर गहराई से अचानक निकल पड़ा ये 'Ghost', देखकर चौंक पड़े लोग

New ghost discovered in New Zealand waters: अचानक ये घोस्ट पानी की सतह पर देखा गया। न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की है, इसकी हड्डियां काफी नम्र होती हैं और शरीर लचीला है।

New ghost shark, New ghost shark discovered, New Zealand, waters

New ‘ghost shark’ discovered in New Zealand waters: घोस्ट से सब डरते हैं, दुनिया में एक नए घोस्ट का पता चला है, ये पानी में 2600 मीटर की गहराई में रहता है। बीते दिनों अचानक इसके पानी से ऊपर आने पर लोग इसे देखकर हैरान रह गए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘ghost shark’ की। यह एक दुर्लभ प्रकार की मछली है, जिसे पहचानना बहुत कठिन है, क्योंकि यह प्रशांत महासागर में बहुत गहराई पर रहती है।

इसलिए दिया गया अनोखा नाम 

बीते दिनों अचानक ये पानी की सतह पर देखी गई, न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने इस ‘घोस्ट शार्क’ की खोज की है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस मछली को spookfish और chimera भी कहा जाता है। इसे इसलिए भी घोस्ट कहा जाता है क्योंकि इसके शरीर पर scales नहीं होते हैं और हड्डियां काफी नम्र होती हैं। हड्डियां नम्र होने के चलते इसका शरीर काफी लचीला होता है।

वैज्ञानिक बोले रोमंचक करने वाली खोज

इस अनोखी मछली की खोज करने वाले डॉ. ब्रिट फिनुची ने कहा कि यह खोज रोमांचक थी। उन्होंने कहा कि चूंकि ये मछली पानी में काफी गहराई में रहती है और कम दिखती है, ऐसे में इसके बारे में अध्ययन करना और इसकी निगरानी करना काफी मुश्किल काम है। उनका कहना था कि लंबे समय से उनकी टीम इस मछली की खोज में लगी थी। उन्होंने कहा कि अभी भी इस मछली के बारे में बहुत कुछ जानना है। मछली को किस चीज से खतरा है, क्या ये वाकई में उतनी खतरनाक है जैसा की मूवी में दिखाया जाता है?  इसकी आदतें, खानपान और प्रजनन क्षमता समेत इसके बारे में अभी अन्य कई सवालों का पता लगाना बाकी है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ