Mark Zuckerberg फिर करेंगे छंटनी, 10 हजार कर्मियों को करेंगे Meta से बाहर, चार महीने पहले 11 हजार हुए थे बेरोजगार
Edited By Bhola Sharma

mark zuckerberg
Edited By Bhola Sharma

mark zuckerberg
New Delhi: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा जल्द ही दूसरे दौर की छंटनी शुरू करने जा रही है। इस दौरान 10 हजार कर्मचारियों को निकाला जाएगा। इसके अलावा पांच हजार अतिरिक्त ओपन भर्तियों को भी बंद किए जाने का ऐलान किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस छंटनी से कंपनी को तीन से पांच बिलियन डॉलर की बचत होगी।
चार महीने मेटा से 11 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई थी। छंटनी को लेकर मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने एक संदेश भी जारी किया है।
Facebook-parent Meta Platforms said it would cut 10,000 jobs, just four months after it let go 11,000 employees; first big tech company to announce a second round of mass layoffs; reports Reuters pic.twitter.com/5TowOa5lqS
— ANI (@ANI) March 14, 2023
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने अपने संदेश में कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने जा रही है। ये वो समय है, जिसकी आपको उम्मीद करनी चाहिए। अगले कुछ महीनों में हम कम प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को रद्द करने, भर्ती कम करने जैसी चीजों पर काम करेंगे।
"We expect to reduce our team size by around 10,000 people and to close around 5,000 additional open roles that we haven’t yet hired," Reuters reported Meta's Chief Executive Officer Mark Zuckerberg's message to staff
(File Pic) pic.twitter.com/J3BhWdyRBs
— ANI (@ANI) March 14, 2023
बता दें कि मेटा ने पिछले साल लगभग 11,000 नौकरियों की छंटनी की थी जो कुल कार्यरत कर्मचारियों का करीब 13 प्रतिशत था। इस साल भी इतनी ही संख्या में छंटनी की बात कही जा रही है।
बता दें कि Amazon.com Inc., Microsoft Corp. समेत अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों ने इस साल हजारों नौकरियों में कटौती की है। Layoffs.fyi के अनुसार, 2022 के बाद से छंटनी की संख्या लगभग 3 लाख कर्मचारियों तक पहुंच गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: