कंक्रीट को यूं तो पर्यावरण के लिए बहुत खराब माना जाता है, लेकिन यह दुनिया में पानी के बाहर सबसे ज्यादा कंज्यूम होने वाला प्रोडक्ट भी है। पूरी दुनिया में कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) का जितना उत्सर्जन होता है उसमें 8 प्रतिशत केवल सीमेंट और कंक्रीट के निर्माण से होता है। सीमेंट और कंक्रीट निर्माण से हर साल 4 अरब टन से ज्यादा ग्रीन हाउस गैस निकलती हैं। लेकिन, वैज्ञानिकों ने एक नया मैटीरियल विकसित किया है जो इस समस्या का समाधान करने के साथ-साथ बिजली की समस्या भी खत्म कर सकता है।
अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के रिसर्चर्स ने ने पानी, सीमेंट और कार्बन ब्लैक नाम के एक पदार्थ को मिलाकर एक एनर्जी स्टोरेज डिवाइस तैयार की है। इसे सुपरकैपेसिटर नाम दिया गया है। यह एक कंक्रीट की बनी एक विशाल बैटरी की तरह है। एमआईटी के एक वैज्ञानिक और इन रिसर्च में शामलि रहे एडमिर मेसिक का कहना है कि यह मैटीरियल शानदार है। कार्बन ब्लैक की वजह से यह बेहद कंडक्टिव है और वॉटर रिपेलिंग भी है। रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में यह बड़ी क्रांति ला सकता है।
हल हो सकती है एनर्जी स्टोरेज की चुनौती
इसका इस्तेमाल रिन्यूएबल एनर्जी को स्टोर करने में किया जा सकता है। इसके लिए इसका प्रयोग सड़कों का निर्माण करने में किया जा सकता है। इससे हाईवे खुद सोलर एनर्जी स्टोर कर सकेंगे और इस एनर्जी का इस्तेमाल उन पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में किया जा सकता है सामान्य बैटरी की तुलना में कैपेसिटर्स ज्यादा तेजी से एनर्जी रिलीज करते हैं, इसीलिए उन्हें डेली लाइफ में पावर स्टोरेज के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पर इनकी एफिशिएंसी बेहतर होती है और परफॉरमेंस जल्दी डिग्रेड नहीं होती।
घर बनाने में किया जा सकता है इस्तेमाल!
सड़कों के अलावा इसका इस्तेमाल बिल्डिंग मैटीरियल की तरह भी किया जा सकता है। रिसर्चर्स की कैलकुलेशन के अनुसार कार्बन ब्लैक सीमेंट मिक्स के 45 क्यूबिक मीटर के 45 ब्लॉक एक ओलंपिक स्विमिंग पूल को भर सकते हैं। इतने ब्लॉक एक औसत अमेरिकी घर को पावर देने के लिए पर्याप्त एनर्जी स्टोर कर सकते हैं। साथ की इसमें मिली कंक्रीट मजबूती प्रदान करती है। ऐसे में रिसर्चर्स का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी बेहद प्रॉमिसिंग है। यह कंक्रीट के भविष्य को एक नए नजरिए के साथ देखने में मदद करती है।
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 hr agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
4 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
13 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
17 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
17 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines