World’s Richest Gold Mine: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना कहां की जमीन से निकाला जाता है? हर साल अलग-अलग देशों में सोने की माइनिंग होती है, लेकिन सबसे ज्यादा सोना निकालने के मामले में चीन सबसे आगे है। हालांकि अगर बात खदानों की करें तो अमेरिका की नेवादा गोल्ड माइन को सबसे ऊपर रखा जाता है। यह खदान सोने के उत्पादन में पूरी दुनिया में सबसे खास मानी जाती है। आइए जानते हैं…
नेवादा खदान में निकलता है भारी मात्रा में सोना
नेवादा गोल्ड माइन से हर साल लाखों किलो सोना निकाला जाता है। स्टेट ऑफ नेवादा के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में यहां से 45,02,365 ट्रॉय औंस सोना निकला जो करीब 1,31,000 किलो होता है। वहीं 2020 में भी लगभग इतनी ही मात्रा में सोना निकाला गया था। यह आंकड़ा अमेरिका में निकलने वाले कुल सोने का 74% हिस्सा है। इसके अलाव 2021 में नेवादा से 62,18,415 ट्रॉय औंस चांदी भी निकाली गई थी, जो इसे अमेरिका में मिनरल उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाती है।
सोने के अलावा और कौन-कौन से मिनरल निकाले जाते हैं
नेवादा केवल सोने के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य मिनरल्स के लिए भी फेमस है। यहां से कॉपर, डोलोमाइटर, जिप्सम, जेमस्टोन, लाइमस्टोन और लिथियम जैसे मिनरल भी बड़ी मात्रा में निकाले जाते हैं। इन मिनरल्स का उपयोग कई इंडस्ट्रीज में किया जाता है। खासकर लिथियम का उपयोग बैटरियों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बढ़ते चलन की वजह से तेजी से बढ़ा है।
नेवादा क्यों है खास?
नेवादा की खदानें इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देती हैं। यहां की उन्नत तकनीक और माइनिंग के आधुनिक तरीकों से यह खदानें दुनिया भर में फेमस हैं। साथ ही मिनरल्स की हाई क्वालिटी इसे और खास बनाती है। नेवादा का यह खनिज भंडार न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की खनिज आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। नेवादा की खदानों से निकलने वाला सोना और अन्य मिनरल्स इस क्षेत्र को वैश्विक माइनिंग इंडस्ट्रीज में विशेष पहचान दिलाते हैं। इस खदान की विशालता और उत्पादन क्षमता इसे सोने की दुनिया का राजा बनाती है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
14 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines