नींदरलैंड के हेग शहर में NATO की बैठक चल रही है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत करीब 35 देशों के प्रमुख शामिल हैं। इस बैठक के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है। ट्रंप ने बातचीत के दौरान जेलेंस्की से कहा ”मैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा।” इसके बाद से कयास लगाने जाने लगे हैं कि जल्द ही रूस और युक्रेन के बीच चल रहा युद्ध समाप्त हो जाएगा। वहीं ट्रंप के इस बयान के बाद अभी तक पुतिन की ओर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ट्रंप और जेलेंस्की की 40 मिनट तक हुई बात
नाटो की बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमेरिका अब यूक्रेन और रूस के बीच शांति चाहता है। अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है। अगर पुतिन बात नहीं मानते हैं तो वह यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल देने पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह शांति चाहते हैं और इसके लिए पुतिन से जल्द ही बात करेंगे। करीब 40 मिनट की मुलाकात के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की ने ओर भी कई मुद्दों पर बात की है, लेकिन यूक्रेन और रूस के युद्ध पर प्रमुखता से बात की गई है।
जेलेंस्की ने की ट्रंप की तारीफ
ट्रंप से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा ” हमने सभी वास्तव में महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर किया। हमने युद्धविराम और शांति प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें – इस पर बात हुई। शांति स्थापित करने की ट्रंप की तत्परता की हम सराहना करते हैं।”
ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी
ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त पैट्रियट मिसाइल प्रणालियां प्रदान करने पर सक्रियता से विचार कर रहा है। साथ ही, उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पुतिन को इस युद्ध को समाप्त करना होगा और शीघ्र ही वे उनसे संपर्क करेंगे।
क्या है पैट्रियट मिसाइल?
ट्रंप ने यूक्रेन को जिस मिसाइल को देने की बात कही है दरअसल वो बहुत खतरनाक है। अमेरिका पैट्रियट मिसाइल बैटरियां का काम दुश्मन के मिसाइलों, ड्रोन या फाइटर जेट्स को सीमा पर पहुंचने से पहले ही नष्ट करना होता है। ये काफी हाईटेक मिसाइल होती है। जैसे ही कोई खतरा मिसाइल या विमान सीमा के करीब आता है, यह सिस्टम उसे पहचानकर तुरंत प्रतिक्रिया करता है और अपनी मिसाइल छोड़कर उसे आसमान में ही खत्म कर देता है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
6 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
8 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
10 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
13 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
16 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
19 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines