Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद अब सत्ता बदलने का दौर शुरू हो गया. कई नामों की चर्चा के बाद पूर्व मुख्यन्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री चुन लिया गया है. 11 सितंबर की आधी रात को राष्ट्रपति रामचंद्र ने इसका ऐलान किया है. हालांकि जेन-जी और बालेन गुट की ओर से संसद भंग करने की शर्त रखी गई थी, जिस पर सहमति नहीं हो पाई. सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति पौडेल ने किसी भी हालत में संसद भंग न करने का कड़ा रुख अपनाया है. कांग्रेस और एमाले (CNP-UML) भी इसी लाइन पर हैं.
इनके बीच फंसा पेंच
बैठक में जेन-जी और बालेन गुट की ओर से ओमप्रकाश अर्याल ने संसद को तत्काल भंग कर नए चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन राष्ट्रपति ने उसे अस्वीकार कर दिया। सभामुख देवराज घिमिरे भी संसद भंग न करने के पक्ष में हैं। अर्याल ने यह भी मांग रखी कि संविधान संशोधन कर प्रत्यक्ष निर्वाचित प्रधानमंत्री की व्यवस्था की जाए, परंतु कांग्रेस और एमाले इस पर तैयार नहीं हैं. माओवादी अध्यक्ष प्रचंड ने हालांकि जेन-जी के सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Gen-Z नेता सुशीला कार्की के नेपाल की अंतरिम PM बनने में क्या पेंच? कुलमन घीसिंग का नाम आगे क्यों
नाम तय लेकिन प्रक्रिया नहीं
नेपाल की अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम तय हो गया है. हालांकि उन्हें कैसे चुना जाएगा, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है. नेपाल के संविधान में पूर्व मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के बाद किसी अन्य पद पर नहीं रखा जा सकता है. वहीं कार्की के नाम पर राष्ट्रपति ने भी सहमति जता दी है. अब देखना है कि संविधान को बचाते हुए किस प्रक्रिया के तहत सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘हर संभव कोशिश कर रहा हूं’, नेपाल के प्रदर्शनकारियों से राष्ट्रपति की अपील
24 लोगों की हुई मौत
नेपाल में 8 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने संसद, प्रधानमंत्री भवन समेत कई नेताओं के घर में आग लगा दी। हिंसा में अभी तक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं। वहीं 2000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
11 mins ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
31 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
42 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
55 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
14 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines