---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

नेपाल में सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री तय, राष्ट्रपति और दलों के बीच फंसा संसद भंग करने का पेंच

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में हालात सामान्य होना शुरू हो रहे हैं। सेना ने कर्फ्यू भी ढील देना शुरू कर दिया है। वहीं नेपाल के नई सरकार ने लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद अब सत्ता बदलने का दौर शुरू हो गया. कई नामों की चर्चा के बाद पूर्व मुख्यन्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री चुन लिया गया है. 11 सितंबर की आधी रात को राष्ट्रपति रामचंद्र ने इसका ऐलान किया है. हालांकि जेन-जी और बालेन गुट की ओर से संसद भंग करने की शर्त रखी गई थी, जिस पर सहमति नहीं हो पाई. सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति पौडेल ने किसी भी हालत में संसद भंग न करने का कड़ा रुख अपनाया है. कांग्रेस और एमाले (CNP-UML) भी इसी लाइन पर हैं.

इनके बीच फंसा पेंच

बैठक में जेन-जी और बालेन गुट की ओर से ओमप्रकाश अर्याल ने संसद को तत्काल भंग कर नए चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन राष्ट्रपति ने उसे अस्वीकार कर दिया। सभामुख देवराज घिमिरे भी संसद भंग न करने के पक्ष में हैं। अर्याल ने यह भी मांग रखी कि संविधान संशोधन कर प्रत्यक्ष निर्वाचित प्रधानमंत्री की व्यवस्था की जाए, परंतु कांग्रेस और एमाले इस पर तैयार नहीं हैं. माओवादी अध्यक्ष प्रचंड ने हालांकि जेन-जी के सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Gen-Z नेता सुशीला कार्की के नेपाल की अंतरिम PM बनने में क्या पेंच? कुलमन घीसिंग का नाम आगे क्यों

नाम तय लेकिन प्रक्रिया नहीं

नेपाल की अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम तय हो गया है. हालांकि उन्हें कैसे चुना जाएगा, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है. नेपाल के संविधान में पूर्व मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के बाद किसी अन्य पद पर नहीं रखा जा सकता है. वहीं कार्की के नाम पर राष्ट्रपति ने भी सहमति जता दी है. अब देखना है कि संविधान को बचाते हुए किस प्रक्रिया के तहत सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जाएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हर संभव कोशिश कर रहा हूं’, नेपाल के प्रदर्शनकारियों से राष्ट्रपति की अपील

24 लोगों की हुई मौत

नेपाल में 8 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने संसद, प्रधानमंत्री भवन समेत कई नेताओं के घर में आग लगा दी। हिंसा में अभी तक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं। वहीं 2000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2025 06:24 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola