Nepal Plane Crash : नेपाल में प्लेन क्रैश का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें धू-धूकर जलता हुआ विमान दिखाई दे रहा है। विमान हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और फटाफट आग पर काबू पाई। नेपाल पुलिस ने विमान हादसे का नया वीडियो जारी किया।
आसमान से जमीन पर गिरते ही विमान में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें से धुआं उठने लगा। नेपाल सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पहले आग पर काबू पाया। इसके बाद उन्होंने विमान के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद कैसे जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया?
यह भी पढ़ें : Plane Crash में जिंदा जले 18 लोग कौन? प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी नेपाल हादसे की कहानी
विमान हादसे में 18 की मौत
आपको बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की जान चली गई। यह प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था, जिसमें पायलट समेत 19 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि पायलट की जान बच गई। नेपाल पुलिस ने 18 शवों को कब्जे में ले लिया, जबकि घायल पायलट का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Video में देखिए कैसे क्रैश हुआ प्लेन, 18 जिंदा जले; नेपाल से सामने आया हादसे का पहला फुटेज
रवने पर फिसलने से हुआ विमान हादसा
नेपाल एयरपोर्ट के एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि रवने पर फिसलने की वजह से विमान हादसा हुआ। प्लेन क्रैश के दूसरे वीडियो में मलबा दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
ब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
41 mins ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 hr agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 hr agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
4 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
5 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
6 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
8 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
8 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines