प्रदर्शन के बीच देश छोड़कर भाग सकते हैं नेपाल के पीएम, अब तक 3 मंत्रियों का इस्तीफा

Nepal Protest News: नेपाल में लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन चल रहा है, सूत्रों के हवाले खबर है कि इस प्रदर्शन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री देश छोड़कर दुबई जा सकते हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक तीन मंत्रियों ने इस इस्तीफा दे दिया है।

Nepal PM

देश छोड़कर जा सकते हैं नेपाल के प्रधानमंत्री

Nepal Protest: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाए जाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा सड़कों पर उतर गए हैं। सरकार ने 8 सितंबर को ही सोशल मीडिया से बैन वापस लेने का फैसला कर लिया था, गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। 9 सितंबर को भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच खबर है कि नेपाल के प्रधानमंत्री देश छोड़कर जा सकते हैं, वह दुबई जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इलाज के नाम पर वह दुबई निकल जाने की फिराक में हैं क्योंकि प्रदर्शन उग्र हो गया है और पुलिस नेताओं को सुरक्षा देने से इनकार कर चुकी है।

नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर चेतावनी जारी की गई। नेपाल में रह रहे नागिरकों को सावधानी बरतने और नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कदमों और दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। बयान में कहा गया है, “नेपाल में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और कई युवाओं की जान जाने से बेहद दुखी हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं।”

प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी होने के नाते हम आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष संयम बरतेंगे और शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के माध्यम से किसी भी मुद्दे का समाधान करेंगे। अधिकारियों ने काठमांडू और नेपाल के कई अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। नेपाल में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कदमों और दिशानिर्देशों का पालन करें।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान ऐसे समय में आया है जब नेपाल की राजधानी काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने सुबह 8:30 बजे से अगली सूचना तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ