Nepal President Election: नेपाल राष्ट्र को अपना नया राष्ट्रपति मिल गया है। गुरुवार शाम आए नतीजों में नेपाल कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट रामचंद्र पौडेल ने जीत हासिल की है। उन्हें 33,802 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र नेम्बवांग को महज 15,518 वोट हासिल हुए।
रामचंद्र पौडेल को प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाले आठ दलीय गठबंधन ने समर्थन दिया था। जबकि नेम्बवांग सीपीएन-यूएमएल से जुड़े हुए थे। बता दें कि सीपीएन-यूएमएल नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
और पढ़िए – Germany Church Shooting: जर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की हुई मौत, कई घायल
सीपीएन-यूएमएल नेपाल की दूसरी बड़ी पार्टी
चुनाव से पहले सीपीएन-यूएमएल ने मौजूदा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। इस पार्टी के चीफ पूर्व पीएम केपी शर्मा हैं। विवाद की वजह राष्ट्रपति पद के चुनाव में पौडेल को मौजूदा सरकार द्वारा समर्थन देने को लेकर उपजी थी।
यह भी पढ़ें: NEP vs SCO: 61 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, नेपाल के कप्तान ने स्कॉटलैंड के जबड़े से छीना मैच
देउबा ने पौडेल को दी बधाई
रामचंद्र पौडेल ने 214 सांसदों और 352 विधानसभा सदस्यों का वोट प्राप्त किया। नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने रामचंद्र पौडेल को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे मित्र राम चंद्र पौडेलजी को राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई।
और पढ़िए – तोशखाना विवाद: इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने आरेस्ट वारंट पर रोक लगाने से किया इनकार
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 882 मतदाता
बता दें कि राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 है, जिसमें 332 सांसद और सात प्रांतों की प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं।
गणतंत्र होने के बाद यह तीसरा चुनाव
चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम ने कहा कि 518 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों और 313 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। नेपाल में 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
3 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
5 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
12 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
13 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
21 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
23 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines