NEP vs SCO: नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। ये मैच कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड 46.1 ओवरों में बोर्ड पर 212 रन लगाए। नेपाल की जीत के लिए 213 रन की जरुरत थी।

विज्ञापन

कप्तान रोहित पौडेल ने दिलाई जीत

टारगेट का पीछा करने उतरे नेपाल के बैटर स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के सामने बेचैन दिखे। टॉप ऑर्डर के बैटर एक के बाद एक आउट हो गए। आलम ये हुआ की एक समय 61 के स्कोर में पर नेपाल के 5 बल्लेबाज पेवलियन लौट गए। लगने लगा कि मैच में स्कॉटलैंड ने पकड़ बना ली है। लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल टीके हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

संदीप लमिछाने ने लिए चार विकेट

रोहित पौडेल ने नीचे के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छीटी साझेदारी की और नेपाल को एक रोमांचक मैच में जीत दिलाई। रोहित पौडेल ने 95 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा करण के.सी ने 31 रनों की अहम पारी खेली। नेपाल के लिए संदीप लमिछाने ने 4 विकेट लिए। लमिछाने ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 4 विकेट लिए।

विज्ञापन

दोनों टीम

नेपाल

ज्ञानेंद्र मल्ला (सी), के भुरटेल, रोहित कुमार पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशाल मल्ला, आसिफ शेख, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, करण केसी, सोमपाल कामी, एस ढकाल

विज्ञापन

स्कॉटलैंड

केजे कोएट्जर, आरडी बेरिंगटन (सी), एचजी मुन्से, एमए लीस्क, क्रिस मैकब्राइड, सीएन ग्रीव्स, एमएच क्रॉस, टॉमस मैकिंटोश, एसएम शरीफ, एमआरजे वाट, ए नील

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ