नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार को उखाड़ फेंक दिया गया, प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया और अब नेपाल की कमान किसे सौंपी जाए, इस पर मंथन चल रहा है। इसी बीच खबर आई कि नए मुखिया के नाम को लेकर प्रदर्शनकारी आपस में ही भिड़ गए। यह भिड़ंत नेपाली सेना मुख्यालय के सामने हुई। आक्रोश और हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 11 सितंबर को एक पत्र जारी कर लोगों से शांति बरतने की अपील की है।
नेपाली भाषा में लिखे अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि “मैं संवैधानिक ढांचे के भीतर देश में मौजूदा कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं।” उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि, सेना और राष्ट्रपति के बीच नए प्रमुख के नाम पर चर्चा की जा रही है।
‘हम निकाल रहे समाधान’
इस बीच, गुरुवार को जारी बयान में नागरिकों से भरोसा रखने को कहा गया। उनके अनुसार, प्रदर्शनकारियों की शिकायतों के समाधान के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के ढांचे में स्थिरता बहाल करने को लेकर चर्चा चल रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि “मैं लगातार परामर्श कर रहा हूं और हर संभव प्रयास कर रहा हूं ताकि एक संवैधानिक रास्ता निकले, जो लोकतंत्र की रक्षा करे और देश में शांति व व्यवस्था बनाए रखे।”
नेपाल में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे प्रदर्शनकारियों को तय करना है कि आगे देश की कमान कौन सभालेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में पुलिस और सेना के साथ झड़पों में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसक प्रदर्शन को देखने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा है।
यह भी पढ़ें : काठमांडू जा रहे विमान में आग दिखने से हड़कंप, वापस लौटी फ्लाइट
हालांकि प्रदर्शनकारी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं कि नेपाल की कमान अब किसे सौंपी जाए। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि प्रदर्शनकारियों ने नई सरकार के गठन की अगुवाई के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता सुशीला कार्की को चुना है। हालांकि अभी तक नए नाम पर मुहर नहीं लग पाई है।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
24 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines