नेपाल में गिरी सरकार: प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने दिया इस्तीफा; अब किसे मिलेगी PM की कुर्सी?

Nepal PM Resigns : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल शुक्रवार को संसद में एक विश्वास मत हार गए जिसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, विश्वास मत के दौरान गठबंधन की सरकार में शामिल सबसे बड़ी पार्टी ने समर्थन वापस ले लिया। जिसके बाद 19 महीने सरकार चलाने के बाद पुष्प कमल दहल को पीएम पद छोड़ना पड़ गया।

Pushpa Kamal Dahal

पुष्प कमल दहल ने दिया नेपाल के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

विज्ञापन

Nepal Political Crisis : पड़ोसी देश नेपाल एक और हादसों से जूझ रहा है तो दूसरी ओर उसे राजनीतिक संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। नेपाल में पुष्प कमल दहल प्रचंड की सरकार गिर चुकी है। शुक्रवार को विश्वास मत में हार मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 19 महीने सत्ता में रहने के बाद वह सत्ता से बाहर हुए हैं। देश की गठबंधन सरकार की सबसे बड़ी पार्टी ने बीते दिनों समर्थन वापस ले लिया था और देश की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया था।

Advertisment

जरूरी संख्या नहीं जुटा पाए

शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पुष्प कमल दहल वोट जीतने के लिए जरूरी सदन के आधे से अधिक सदस्यों का समर्थन नहीं जुटा पाए। संसद के स्पीकर देवराज घिमिरे ने ऐलान किया कि केवल 63 वोट उनके समर्थन में पड़े जबकि 194 सदस्यों ने उनके विरोध में मतदान किया। सरकार में उनकी मुख्य सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल ने पिछले सप्ताह अपना समर्थन वापस ले लिया था। इसी कारण से पुष्प कमल दहल को संसद में विश्वास मत लाना पड़ा था। लेकिन वह इसे जीत नहीं पाए।

अब कौन बनेगा नया पीएम?

नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नए गठबंधन ने तय किया है कि केपी शर्मा ओली फिर नेपाल के प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दें कि दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पुष्प कमल दहल किसी तरह से सरकार चलाते आ रहे थे। तब हुए चुनाव का स्पष्ट परिणाम नहीं निकल पाया था। दहल की पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी। लेकिन उन्होंने तीसरा गठबंधन बनाते हुए सरकार बना ली थी और खुद प्रधानमंत्री बन गए थे। अब नेपाल की तस्वीर में केवल 16 महीने के अंदर फिर बदलाव आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ