बाढ़ में मिले अज्ञात शव और DNA सैंपल संभालकर रखेगी नेपाल सरकार, PM बालेन शाह का बड़ा ऐलान, जानें क्या है प्लान?

नेपाल में बाढ़ का पानी उतरने के बाद बरामद हुए शवों की पहचान नहीं हो पाई है. इन अज्ञात शवों के लिए नेपाल की बालेन शाह सरकार ने एक प्लान बनाया है और दुनियाभर के देशों से एक मदद मांगी है.

Nepal | Flash Floods | Glacier Burst

नेपाल सरकार बाढ़ से बरामद शवों को संभालकर रखेगी. (Credit- X)

विज्ञापन

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद मलबे से अबतक 682 शव मिल चुके हैं. कुछ शवों की पहचान हो चुकी है और जो शव अज्ञात हैं, उनको लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार ने एक प्लान बनाया है. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि अचानक आई प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने जान गंवाई है, उनका अंतिम संस्कार उनके परिजन ही करेंगे. उन्होंने लावारिसों की तरह दुनिया से अंतिम विदाई नहीं दी जाएगी. इसलिए सरकार अज्ञात शवों के DNA सैंपल और पहचान से जुड़े सबूतों को संभालकर रखेगी. जिन शवों की पहचान हो चुकी है, उन्हें उनके रिश्तदारों को सौंप दिया गया है.

नेपाल सरकार शवों को कैसे संभालकर रखेगी?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह न बताया कि बाढ़ में मरने वालों की संख्या 682 हो गई है और करीब 3000 लोग लापता हैं. लापता लोगों में 287 भारतीय भी शामिल हैं. लेकिन सरकार की बड़ी चुनौती शवों की शिनाख्त कराना है. अबतक 675 शव रासुवा, धादिंग नुवाकोट, चितवन, तनहुन, गोरखा, नवलपरासी ईस्ट और नवलपरासी वेस्ट में बरामद हो चुके हैं. जिन शवों की शिनाख्त नहीं होगी, उन्हें एयरटाइट बैग में रखा जाएगा. अनआइडेंटिफाइड एंड अनक्लेम्ड बॉडीज मैनेजमेंट (फर्स्ट अमेंडमेंट) डायरेक्टिव 2026 के तहत उन्हें संभालकर रखा जाएगा. उनके DNA सैंपल और दूसरे सबूत शिनाख्त के लिए संभाले जाएंगे.

विज्ञापन

नेपाल सरकार ने देशों से मांगी है ये विशेष मदद

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि सरकार ने अज्ञात शवों को संभालकर रखने का फेसला तो किया है, लेकिन पानी में रहने के कारण शव खराब हो चुके हैं और इस वजह से उन्हें सुरक्षित रखना बड़ा चैलेंज है. इसी कारण उनकी शिनाख्त करने में भी मुश्किलें आ रही हैं. इसलिए नेपाल सरकार ने दुनियाभर के देशों से फ्रीजर और फ्रीजर ट्रक उपलब्ध कराने में मदद करने की अपील की है. नेपाल सरकार की अपील है कि अगर दुनिया उन्हें यह विशेष मदद करेगी तो मानवता का सबसे बड़ा धर्म निभाया जाएगा. दुनिया से जा चुकी आत्माओं की मुक्ति के लिए उनके शरीर उनके अपनों को सौंपे जा सकेंगे.

पुनर्निर्माण के लिए नेपाल सरकार को क्या चाहिए?

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अनुसार, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई और पुनर्निमाण के लिए नेपाल सरकार को 4 से 5 अरब डॉलर की जरूरत होगी. 33000 करोड़ से 40000 करोड़ रुपये चाहिए, क्योंकि अचानक आई बाढ़ ने 8 जिले तबाह किए हैं और एक लाख लोगों का नुकसान हुआ है, जिनका पुर्नवास करना है. नेपाल को मदद की दरकार है और उम्मीद है कि मित्र देश सहयोग करेंगे. जो मित्र नहीं हैं, वे भी इंसानियत के नाते मदद करने के लिए आगे आएंगे. मुश्किल की घड़ी में सभी को एकजुट होकर एक साथ आकर इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए, ताकि मानवता का धर्म निभाया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ