हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Plane Crash में जिंदा जले 18 लोग कौन? प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी नेपाल हादसे की कहानी

Nepal Plane Crash Update: नेपाल में हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 18 लोगों की सूची सामने आई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की कहानी भी सुनाई। हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं, आइए जानते हैं कि मृतक कौन हैं और हादसा कितना भयावह था?

विज्ञापन
नेपाल में प्लेन क्रैश की क्या है वजह?

Nepal Plane Crash Victims List: नेपाल में आज सुबह काठमांडू एयरपोर्ट पर हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 18 लोगों की शिनाख्त हो गई है। उनके नामों की सूची सामने आई है, जिसके अनुसार मरने वालों में 17 लोग शौर्य एयरलाइंस के स्टाफ मेंबर्स थे और 2 क्रू मेंबर्स थे। कैप्टन एम शाक्य को जिंदा बचाया गया है। वे खून से लथपथ हालत में क्रू केबिन वाले हिस्से में मलबे के नीचे दबे मिले। उनकी हालत खतरे से बाहर है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के खोज एवं बचाव समन्वय केंद्र की ओर से हादसे की पुष्टि की गई। सरकार की ओर से हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि हादसा होने के कारण सामने नहीं आई है, लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण प्लेन का कंट्रोल छूटने का शक जताया गया है।

 

झटका लगा, डगमगाया और मुंह के बल गिर गया

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में हुए प्लेन क्रैश को लोगों ने अपनी आंखों से देखा, जो दौड़ते हुए हादसास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि फ्लाइट टेकऑफ हुई थी और वे उसे देख रहे थे। अचानक विमान झटके खाने लगा और डगमगा गया। विमान के पंखों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और फिर विमान मुंह के बल नीचे गिर गया। प्लेन ने एयरपोर्ट रनवे के साउथ कॉर्नर से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ते ही जहाज दाईं ओर मुड़ गया और मुंह के बल आते ही ईस्ट साइड में बुद्धा एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाली मैदान में एक गड्ढे में गिर गया। गिरते ही जहाज के टुकड़े-टुकड़े हो गए और घना काला धुंआ निकलने लगा।

विज्ञापन

 

21 साल पुराना था हादसाग्रस्त हुआ विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में आज जो प्लेन क्रैश हुआ, वह करीब 21 साल पुराना था, क्योंकि नेपाल में डोमेस्टिक उड़ान के लिए इस्तेमाल होने वाले अधिकतर प्लेन पुराने हैं, जिन्हे खरीदकर डेटिंग पेंटिंग करके मरम्मत कराकर प्रयोग किया जाता है। अगर पिछले 10 साल की बात की जाए तो 10 से ज्यादा छोटे और बड़े प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और हादसे के पीछे की मुख्य वजह जानकारों के मुताबिक पुराने प्लेन का इस्तेमाल करना बताया जा रहा है। आज जो प्लेन हादसे का शिकार हुआ, वह बॉम्बार्डियर CRJ-200 है, जिसमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यह नेपाल के लिए खरीदा गया छठा विमान था। अप्रैल 2003 में कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर द्वारा इसे बनाया गया था और शौर्य एयरलाइंस अब वर्तमान में इस विमान की मालिक है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola