हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nepal plane crash: सेना ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को सौंपा ब्लैक बॉक्स

विज्ञापन

Nepal plane crash: एक दिन पहले 72 लोगों को लेकर दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स सोमवार को नेपाल सेना ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद नेपाल सेना ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर भी सौंप दिया। काठमांडू से दो इंजन वाला एटीआर 72 विमान रविवार को पोखरा में टच-डाउन से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनास्थल से अब तक कुल 68 शव बरामद किए जा चुके हैं।

नेपाल के कास्की के सहायक मुख्य जिला अधिकारी अनिल कुमार शाही ने एएनआई को बताया “जिन यात्रियों की पहचान हो गई है, उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। विशेषज्ञों का एक दल भी मौके पर पहुंच गया है। शवों को यहां परिवारों को सौंप दिया जाएगा, लेकिन चालक दल के सदस्यों, विदेशियों और जिन लोगों की पहचान होनी बाकी है, उन्हें आज शाम काठमांडू भेजा जाएगा।”

और पढ़िए –Abdul Rehman Makki: लश्कर का अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल आतंकी घोषित, 26/11 का है मास्टरमाइंड

विज्ञापन

इस बीच सोमवार की सुबह फिर से दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। कल शाम अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था

विमान में पांच भारतीय सवार थे। जिसमें से चार यूपी के गाजीपुर के थे। आपदा के समय दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे। और फुसबुक लाइव कर रहे थे। चारों की पहचान विशाल शर्मा (22), सोनू जायसवाल (35), अनिल राजभर (27) और अभिषेक कुशवाहा (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola