भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के लोकप्रिय नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनकी पार्टी ने 5 मार्च को हुए संसदीय चुनावों में 275 में से 182 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत उन्हें इस पद पर नियुक्त किया. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति कार्यालय में दोपहर 12:34 बजे भव्य तरीके से आयोजित हुआ. इस दौरान हिंदू रीति-रिवाजों का पूरा पालन किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेंद्र शाह को बधाई दी।
धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुआ शपथ ग्रहण
बालेन शाह का शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास रहा. स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:34 बजे हुए इस समारोह में हिंदू और बौद्ध परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला. सात शंख वादकों ने ‘शंखनाद’ किया, जबकि 108 वैदिक बटुकों ने स्वस्ति वाचन और 16 बौद्ध भिक्षुओं ने अष्टमंगल पाठ कर नए कार्यकाल की मंगल कामना की. स्ट्रक्चरल इंजीनियर से राजनेता बने बालेन शाह मधेस क्षेत्र से आने वाले नेपाल के पहले प्रधानमंत्री हैं.
भारी जनादेश के साथ सत्ता संभाली
बालेंद्र शाह की पार्टी RSP ने हाल के संसदीय चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था. बालेंद्र शाह को गुरुवार को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया. पूर्वी नेपाल के झापा-5 सीट से बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी अंतर से हराया. शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को सिर्फ 18,734 वोट. यह 1991 के बाद नेपाल के किसी संसदीय चुनाव में किसी उम्मीदवार को मिलने वाला सबसे ज्यादा वोट है.
युवाओं की उम्मीदों का ‘बालेन’ युग
पिछले साल नेपाल में हुए भ्रष्टाचार विरोधी ‘जेन-जी’ (Gen-Z) आंदोलनों के बाद यह पहला आम चुनाव था. बालेन शाह ने अपनी जीत के बाद एक रैप सॉन्ग ‘जय महाकाली’ जारी कर एकता का संदेश दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन, रोजगार के अवसर और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया है. सूत्रों के अनुसार, बालेन शाह जल्द ही 15-18 सदस्यों वाली एक छोटी और कार्यकुशल कैबिनेट का गठन करेंगे.
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों का सऊदी के एयरपोर्ट पर फिर अटैक, कई फ्लाइट्स डायवर्ट; अमेरिका ने अपने स्टाफ से निकलने को कहा
9 mins agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, प्रदर्शन वाले इलाकों से बचने की सलाह
27 mins agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
7 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
17 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
19 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
21 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
22 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
1 day agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines