Nepal Gen-Z Protest Update: नेपाल में 8 सितंबर को पूरे दिन हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच देर शाम गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया है। गृहमंत्री ने पूरे प्रदर्शन में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि गत 2 सितंबर को नेपाल की केंद्र सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया पर बैन लगाया था। इसके विरोध में नेपाल में युवाओं ने 8 सितंबर को विरोध प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे यह प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रधानी काठमांडू में सड़कें जाम कर दीं। वहीं प्रदर्शनकारी उग्र होते हुए संसद तक पहुंच गए। इस प्रदर्शन को Gen-Z Protest नाम दिया गया।
कैबिनेट की बैठक के बाद लिया फैसला
हिंसक प्रदर्शन पर पीएम ओली ने शाम को बलुवाटर स्थित प्रधानमंत्री आवास कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई थी। इसमें गृहमंत्री रमेश लेखक भी पहुंचे थे। कुछ घंटे चली बैठक के बाद गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। हालांकि प्रदर्शन में लोग पीएम ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल के हिंसक प्रदर्शन घुसपैठियों की आशंका, जांच के लिए बनेगी कमेटी
यह भी पढ़ें: Nepal Gen-Z Protest: ‘देखते ही गोली मारने का आदेश’, राजधानी काठमांडू और पोखरा में लगा कर्फ्यू
क्यों हुआ हिंसक प्रदर्शन?
नेपाल सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, एक्स जैसी कंपनियों को नेपाल में रजिस्टर कराने के लिए कहा था, लेकिन कंपनियों ने ऐसा नहीं किया। इसको लेकर नेपाल सरकार ने कंपनियों को कई बार नोटिस भी दिया। अंतिम बार 7 दिनों का नोटिस देकर नेपाल सरकार ने 2 सितंबर को इन ऐप्स को नेपाल में बैन करने का आदेश जारी कर दिया। सरकार के इस फैसले से नेपाल के लोगों में काफी असंतोष था। लोगों ने 8 सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
हिंसा की होगी जांच
प्रदर्शन धीरे-धीरे कब हिंसक हो गया, सुरक्षा एजेंसियां इसका अंदाजा ही नहीं लगा पाईं। सुबह काठमांडू में शुरू हुआ प्रदर्शन शांत था। लोग सड़कों पर उतर सोशल मीडिया ऐप्स बैन करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। अचानक से प्रदर्शन उग्र होने लगा। लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी शुरू हो गई। लोग इतने हिंसक हो गए कि संसद भवन में भी प्रवेश कर गए। हिंसक प्रदर्शन होने से सरकार ने सेना तक सड़कों पर उतार दी। हिंसा में 19 लोगों की मौतों की पुष्टि हुई। पीएम ओली ने आशंका जताई है कि प्रदर्शन में आम लोगों के साथ घुसपैठिए आए थे, जिन्होंने हंगामा किया। पीएम ने कहा कि हिंसा की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 hr agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
4 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
4 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
6 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
7 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
7 hrs agoLIVE: 29 अक्टूबर को जंतर-मंतर मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
11 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
11 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines