Nepal Gen-Z Protest: 'देखते ही गोली मारने का आदेश', राजधानी काठमांडू और पोखरा में लगा कर्फ्यू

Nepal Protest Live: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शन हिंसक हो गया है। सराकर ने हिंसो करने वालों से निपटने के लिए राजधानी काठमांडू में सेना की तैनाती कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

नेपाल में देखते ही गोली मारने का आदेश जारीट (1)

नेपाल में देखते ही गोली मारने का आदेश जारी

विज्ञापन

Nepal Protest Latest News Live: नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने को लेकर लोगों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। 8 सितंबर को सुबह से नेपाल की राजधानी काठमांडू में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। इसे Gen-Z प्रदर्शन नाम दिया गया। लोगों ने सरकार ने खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही सरकार ने ऊपर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो गया और लोगों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। लोग इतने उग्र हो गए कि संसद के अंदर तक पहुंच गए।

पुलिस की बैरिकैडिंग तोड़ दी। पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस के गोले चलाकर तितर बितर करने की कोशिश की। मामला ज्यादा गंभीर होते देख हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश हुआ है। काठमांडू प्रशासन ने यहा आदेश जारी किया है। अब तक हिंसा में नेपाल पुलिस 14 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुकी है। प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन

पीएम और राष्ट्रपति के घर के बाहर सेना तैनात

राजधानी काठमांडू में 8 सितंबर को सुबह से ही प्रदर्शनकारी हंगामा कर रहे हैं। लोगों ने संसद में घुसकर भी हंगामा किया। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सेना अलर्ट पर है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर सेना तैनात की गई है। ताकि कोई प्रदर्शनकारी यहां तक न पहुंच पाए।

4 पत्रकार हुए घायल

लोगों के हिंसक प्रदर्शन में कई लोग घायल हुए हैं। सभी को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। हंगामे में 4 पत्रकारों के भी घायल होने की सूचना है। अभी तक हिंसक प्रदर्शन में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना हैं। वहीं नेपाल पुलिस ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन

दो शहरों में लगा कर्फ्यू

लोगों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने नेपाल के काठमांडू और पोखरा शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। दोपहर के बाद से कर्फ्यू को देर रात तक बढ़ा दिया है। काठमांडू में सेना की 2-3 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल और भारत दोनों तरफ से वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। वहीं सदिग्धों की विस्तार के तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ