Nepal Gen Z Protest: हिंसक आंदोलन में जान गंवाने वाले Gen-Z कहलाएंगे शहीद, काठमांडू में पटरी पर लौट रही लोगों की जिंदगी

Nepal Gen Z Protest LIVE Updates: नेपाल में अभी तक प्रदर्शन में 51 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सरकार ने बैन हटाने का फैसला भी ले लिया, लेकिन प्रदशर्नकारी सड़कों से हटने को तैयार नहीं हैं।

Source-News24
विज्ञापन

Nepal Protest Latest News in Hindi : सोशल मीडिया बैन के बाद से पूरे नेपाल में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद नेपाल में नए सिरे से सरकार बन गई है। जेन-जी समूह के कई ग्रुप हो गए हैं। इससे पहले दिनभर जेनजी ग्रुप, राष्ट्रपति और सेना के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। अंतरिम सरकार में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। शांति को देखते हुए काठमांडू घाटी में लागू कर्फ्यू और प्रतिबंधों में नेपाली सेना ने आंशिक ढील दी है।

नेपाल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतिरम प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार देर रात उन्हें पद की शपथ दिलाई। 6 महीने बाद स्थायी सरकार के लिए आम चुनाव होंगे।

विज्ञापन

नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन की हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव के साथ….

LIVE UPDATES

Nepal Gen Z Protest LIVE: काठमांडू में पटरी पर लौट रही लोगों की जिंदगी, ड्रोन कैमरे से देखिए शहर के हालात

Nepal Gen Z Protest LIVE: 5 मार्च को नेपाल में होंगे चुनाव

राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने संसद को भी भंग कर दिया है और नए प्रधानमंत्री की सिफारिश के आधार पर चुनाव की तारीख 5 मार्च तय की है।

Nepal Gen Z Protest LIVE: मृतक नहीं शहीद कहलाएंगे Gen-Z ,

14 सितंबर को नेपाल में अंतरिम पीएम के रूप में सुशीला कार्की ने पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सबसे पहला फैसला जेनजी आंदोलन में जान गंवाने वालों के लिए लिया है। कार्की सरकार ने 8 सितंबर की घटना में मारे गए सभी लोगों को शहीद घोषित किया गया है। साथ ही शवों को काठमांडू से दूसरे जिलों में भेजने की व्यवस्था सरकार करेगी।

Nepal Gen Z Protest LIVE: सुशीला कार्की ने संभाला अंतरिम प्रधानमंत्री का पद

काठमांडू में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 14 सितंबर को पद ग्रहण कर लिया है। 12 सितंबर को उन्होंने प्रधानमंतत्री पद की शपथ ली थी।

Nepal Gen Z Protest LIVE: चीन ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने देश की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि चीन, मैडम सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देता है। चीन और नेपाल के बीच सदियों पुरानी मित्रता है। चीन, हमेशा की तरह, नेपाल के लोगों द्वारा स्वतंत्र रूप से चुने गए विकास पथ का सम्मान करता है। प्रवक्ता ने कहा, "हम शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों को बढ़ावा देने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

Nepal Gen Z Protest LIVE: आज से खुलेंगे सरकार दफ्तर

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के समय से ही सभी प्रकार के सरकारी दफ्तर बंद चल रहे थे। अब हालात सामान्य हो रहे हैं। इसी बीच सरकारी दफ्तरों को खोलने का फैसला लिया गया है।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल में आज हो सकता है कैबिनेट विस्तार

नेपाल में अंतिरम प्रधामनंत्री बनने के लिए अब कैबिनेट विस्तार पर काम शुरू हो गया है। रविवार को अंतिरम कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसमें किसे मंत्री बनाया जाएगा यह देखने का विषय रहेगा।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल में फंसे 277 भारतीय नागरिक अभी तक वापस भारत लौटे

नेपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान बिगड़े हालात के बीच यूपी सहित अन्य प्रदेश में भी कंट्रोल रूम कार्य कर रहें हैं। वहीं नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश सहित अन्य भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. 2 हिस्सों के कंट्रोल रूम में 24 घंटे नेपाल की हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखी जा रही है. नेपाल में अभी तक 409 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है, जिनमें से 277 लोग वापस भारत आ चुके हैं.

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वालों के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

नेपाल में हाल ही में हुए देशव्यापी भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वालों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को काठमांडू स्थित बौद्धनाथ स्तूप के बाहर एक कैंडल मार्च निकाला गया.

Nepal Gen Z Protest LIVE: रविवार को हो सकता है नेपाल सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार

नेपाल में बनी अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार का रविवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है. इसके लिए अंतरिम प्रधानमंत्री कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक सलहकारों से चर्चा कर रहीं हैं. बताया जा रहा है कि मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नामों पर हो सकता है कि रविवार तक निर्णय ले लिया जाएगा.

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल की अंतरिम PM सुशीला कार्की पहुंची सिविल अस्पताल

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की सिविल अस्पताल पहुंचीं हैं. हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों में घायल हुए लोगों से मिलने की उम्मीद.

Nepal Gen Z Protest LIVE: SSB ने नेपाल बॉर्डर पर पकड़े 75 नेपाली कैदी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अब तक 75 कैदियों को पकड़ा है, जो हिमालयी राष्ट्र में जारी अशांति के बीच नेपाल की जेलों से भागकर भारत-नेपाल सीमा पर विभिन्न चौकियों के माध्यम से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

Nepal Gen Z Protest LIVE: पूरे नेपाल से हटा कर्फ्यू

कठमांडू घाटी और नेपाल के अन्य शहरों में आज सुबह से पूरी तरह से कर्फ्यू हटा दिया गया है। नेपाली सेना ने इस संबंध में कोई नया कर्फ्यू नोटिस जारी नहीं किया है। सड़कों पर सामान्य यातायात बहाल हो गया है और दुकानें भी धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। इस कदम के साथ पांच दिन की हिंसक घटनाओं और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद दैनिक जीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है। नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री Sushila Karki के शपथ ग्रहण के बाद सुरक्षा कारणों से लगाए गए ये प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

Nepal Gen Z Protest LIVE: 5 मार्च को होंगे आम चुनाव

नेपाल में फिलहाल अंतरिम प्रधानमंत्री का चयन हो गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री हैं। अब 6 महीने बाद यानी 5 मार्च को स्थायी सरकार के लिए आम चुनाव होंगे।

Nepal Gen Z Protest LIVE: अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की को पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की जी को हार्दिक बधाई। भारत नेपाल के भाइयों और बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Nepal Gen Z Protest LIVE: काठमांडू से हटाया गया कर्फ्यू, पटरी पर लौटने लगा नेपाल

काठमांडू से कर्फ्यू हटा दिया गया है. नेपाल में अब जिंदगी पटरी पर लौट रही है. सेना के द्वारा लगाया गया कर्फ्यू और निषेधाज्ञा आज सुबह 5 बजे से हटा दिया गया है. नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद सेना के द्वारा लगाया गया कर्फ्यू और निषेधाज्ञा को हटा दिया गया है.

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल में सामान्य हो रहे हालात

हिंसक प्रदर्शन के बाद काठमांडू में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। लोग सामान्य रुप से सड़कों पर निकल रहे हैं। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने कल देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

watch | Nepal: Visuals from Kathmandu city this morning as the streets see a gradual return to normalcy, days after violent anti-corruption protests.

Nepal's former Chief Justice, Sushila Karki took oath as the interim Prime Minister of the country yesterday. pic.twitter.com/BHXyO3sTBq
— ANI (@ANI) September 13, 2025

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल में 5 मार्च को होंगे चुनाव

हाल ही में भंग की गई House of Representatives के चुनाव 5 मार्च 2026 को होंगे। नव नियुक्त प्रधानमंत्री Sushila Karki ने पद संभालते ही संसद भंग करने की सिफारिश की। यह निर्णय शपथ के बाद Sheetal Niwas में हुई नई कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया। बैठक में उन्होंने Gen-Z की राजनीतिक सुधार की मांग पर चर्चा की। सुशीला कार्की ने कहा कि कैबिनेट अगले कुछ दिनों में विस्तारित की जाएगी।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल की अंतरिम सरकार पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, जताई शांति और स्थिरता की उम्मीद

भारत ने नेपाल में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री Sushila Karki के नेतृत्व में बनी सरकार पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत को उम्मीद है यह कदम शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाएगा। भारत ने खुद को नेपाल का करीबी पड़ोसी, लोकतांत्रिक साझेदार और विकास सहयोगी बताते हुए साझा समृद्धि और नागरिकों की भलाई के लिए निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल में मृत Gen-Z प्रदर्शनकारियों को दी श्रद्धांजलि

नेपाल की राजधानी काठमांडू में लोगों ने प्रदर्शन में मृत लोगों को श्रद्धाजंलि दी गई। लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने ट्वीट किया कि प्रिय जेनरेशन जेड, आपके योगदान और बलिदान ने देश में बदलाव लाया है। वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। आपका योगदान अमूल्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्य के पथ पर सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। आप सभी को असीम सम्मान। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल की नई अंतरिम PM को 6 माह के अंदर चुनाव कराने का दायित्व

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पोडेल ने सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. हालांकि इस मंत्रिमंडल में जेन जी आंदोलन से जुड़े किसी चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। नेपाल सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की अब नेपाल का नेतृत्व संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित समारोह में जब सुशीला कार्की को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तो 10 सालों में ये पहली बार हुआ कि प्रधानमंत्री का शपथ लेने वालों में देओबा, प्रचंड और ओली नाम का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। एक नया नाम था कार्की। नई अंतरिम सरकार को छह माह के भीतर चुनाव कराने का दायित्व सौंपा गया है।

Nepal Gen Z Protest LIVE: अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री नहीं बनेंगे GenZ मेंबर, संसद भंग करने का विरोध शुरू

सुशीला के शपथ ग्रहण समारोह में GenZ कोर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहेंगे. GenZ अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री नहीं बनेंगे, वे केवल अंतरिम सरकार के कामकाज की निगरानी करेंगे. पहले बैच में तीन कैबिनेट मंत्री कार्की की मदद करेंगे. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से आयी है. नेपाल में संसद भंग करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है. विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और विडंबनापूर्ण बताया है

Nepal Gen Z Protest LIVE: Gen‑Z के शीर्ष नेताओं ने लिया नेपाल की संसद को भंग करने का फैसला, सुशीला कार्की लेंगी शपथ

Gen‑Z के शीर्ष नेताओं ने लिया नेपाल की संसद को भंग करने का फैसला किया। ये Gen‑Z प्रदर्शनकारियों और की मुख्य मांग थी। शुक्रवार शाम प्रतिनिधि सभा भंग किए जाने के बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश Sushila Karki को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया जायेगा। राष्ट्रपति Paudel संसद भंग करना नहीं चाहते थे - इसपर युवा प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन घेरने की चेतावनी दे दी - इसके बाद राष्ट्रपति ने संसद भंग करने और Karki की नियुक्ति पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया। इस समय Shital Niwas में दो आधिकारिक दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की तैयारियां चल रही हैं - एक दस्तावेज संसद को भंग करने के लिए, दूसरा Sushila Karki को प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए।

Nepal Gen Z Protest LIVE: रात 12 बजे तक नेपाल का अंतरिम पीएम न चुना तो राष्ट्रपति पर होगा हमला, गुरंग की वार्निंग

रात 12 बजे तक नेपाल का अंतरिम पीएम न चुना तो राष्ट्रपति पर होगा हमला, गुरंग की वार्निंग

GenZ लीडर Sudun Gurung ने Nepal Army के ब्रिगेडियर को चेतावनी दी है कि आज रात 12 बजे तक नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री का ऐलान न हुआ तो GenZ प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति पर हमला करेंगे।

Nepal Gen Z Protest LIVE: सुशीला कार्की पर सभी की सहमति पर औपचारिक घोषणा बाकी

Nepal में अधिकतर पक्षों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश Sushila Karki को अंतरिम प्रधानमंत्री या कैबिनेट प्रमुख नियुक्त करने पर सहमति जाहिर कर दी है, बस केवल औपचारिकताएं शेष हैं। Karki सबसे पहले राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के कानूनी सलाहकार और वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूराम कुण्वर से मुलाकात करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति से निर्णायक वार्ता होगी। यदि सहमति बनी, तो Karki आज ही अंतरिम कैबिनेट प्रमुख के रूप में शपथ ग्रहण कर सकती हैं।

Nepal Gen Z Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन पहुंचे आर्मी चीफ, अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर होगी बैठक

नेपाल में अंतिरम सरकार बनाने के लिए जल्द ही बैठक शुरू होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए नेपाल के आर्मी चीफ पहुंच चुके हैं।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल में 1 भारतीय समेत 51 की मौत

Nepal में हुई हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 51 पुहंच गया है। Nepal Police के मुताबिक मरने वालों में 3 पुलिसवाले और एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल सेना ने जारी किया नोटिस, भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की अपील

नेपाल सेना ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए नागरिकों से आग्रह किया है कि वे राजनीतिक संकट के बीच सेना से संबंधित गलत और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे न फैलाएं। सेना के अनुसार कई विश्लेषण और दावे जो वर्तमान स्थिति में सेना की भूमिका के बारे में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में फैल रहे हैं, उनमें से कई असत्य हैं। लिहाजा सेना आधिकारिक प्रेस नोट और सदर्भों पर भरोसा किया जाये।

Nepal Gen Z Protest LIVE: नेपाल में प्रदर्शन में अब तक 34 की मौत

नेपाल जेन Z प्रोटेस्ट में अब तक 34 की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या 2 हजार पार हो गई है। अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए शीतल निवास पर बैठक चल रही है।

Nepal Gen Z Protest LIVE: SSB ने बार्डर पर पकड़े 67 कैदी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अब तक अंजिला खातून नामक एक महिला सहित 67 कैदियों को पकड़ा है, जो हिमालयी राष्ट्र में चल रही अशांति के बीच नेपाल की जेलों से भागने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विभिन्न चौकियों के माध्यम से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे: अधिकारी

Nepal Gen Z Protest LIVE: राष्ट्रपति आवास पर 2 बजे होगी बैठकक, प्रधानमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

नेपाल में अंतिरम सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 12 सितंबर को सुबह होने वाली बैठक 2 बजे तक टल गई है। दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के आवास पर प्रधानमंत्री के नाम के लिए बैठक होगी। अभी तक पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों ने फिर कार्की के नाम पर जताई आपत्ति

अंतरिम सरकार के प्रमुख पद के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम को आगे बढ़ाने को लेकर जेन-जेड प्रदर्शनकारियों में मतभेद उभर आया है। काठमांडू पोस्ट मीडिया एजेंसी के अनुसार, जेन-जी समर्थकों के बहुमत द्वारा उन्हें निर्माणाधीन अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में अनुशंसित करने के लिए मतदान करने के कुछ ही घंटों बाद, कुछ प्रदर्शनकारी युवाओं ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई और बुधवार शाम नेपाली सेना मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू में अशांति पर पूर्व सुरक्षा अधिकारियों की गम्भीर चिंता

काठमांडू और देशभर में हाल ही में हुए जेन-जी समूह के प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा पर पूर्व सुरक्षा अधिकारी संगठनों ने गहरी चिंता जताई है। संगठनों ने कहा कि राष्ट्रपति भवन, संसद भवन परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के साथ करीब 23,००० कैदियों का भाग निकलना गम्भीर सुरक्षा चुनौती है। पूर्व अधिकारियों ने कहा कि यह घटनाएं योजनाबद्ध ढंग से हुई प्रतीत होती हैं और जिम्मेदार संस्थाओं ने नागरिकों को समय पर सुरक्षा व जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। पूर्व सुरक्षा अधिकारियों ने सरकार से नागरिकों का विश्वास पुनः स्थापित करने, आंदोलन नियंत्रण में संयमित बल प्रयोग करने तथा गिरफ्तार लोगों की रिहाई पर विचार करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: शीतल निवास में हुई संवैधानिक विशेषज्ञों की बैठक

राष्ट्रपति Ram Chandra Poudel ने चल रहे राजनीतिक संकट के बीच गुरुवार देर शाम Sheetal Niwas में संवैधानिक विशेषज्ञों से मुलाकात की। विशेषज्ञों ने बताया कि राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और सेना द्वारा कब्जे की अफवाहें निराधार हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि राष्ट्रपति के समक्ष उन्होंने अंतरिम सरकार में युवाओं की अधिक भागीदारी की मांग रखी। सहमती बन चुकी है कि अंतरिम प्रधानमंत्री बड़े दलों से अलग कोई स्वतंत्र व्यक्ति होंगे जो युवा पीढ़ी की परंपरागत राजनीति से मोहभंग को दर्शाता है। एक विशेषज्ञ के अनुसार मौजूदा हालात में Sushila Karki के प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सेना ने काठमांडू में लगे कर्फ्यू में दी ढील

काठमांडू घाटी में लागू कर्फ्यू और प्रतिबंधों में नेपाली सेना ने आंशिक ढील दी है। काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर की जिला सुरक्षा समितियों के अनुसार आज सीमित आवाजाही की अनुमति रहेगी। लोग सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक स्वतंत्र रूप से आ-जा सकेंगे। इसके बाद रात 7 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू पूरी तरह लागू रहेगा। सेना ने कहा कि यह व्यवस्था जनता की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू सहित पूरे देश में नेपाली सेना ने कड़ी की गश्त

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू सहित पूरे देश में आज रात से नेपाली सेना ने कड़ी की गश्त

काठमांडू सहित पूरे देश में आज रात से नेपाली सेना ने अपनी गश्त कड़ी कर दी है. सेना के नियंत्रण में रहे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को आज दोपहर से संपर्कहीन बना दिया गया है. सेना ने काठमांडू सहित पुरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी है तो नेपाल प्रहरी के आईजीपी ने भी आने वाले समय में विशेष सतर्कता बरतने का सन्देश दिया है. नेपाल नरेश राजा ज्ञानेंद्र ने भी जेन जी के नेताओं से मुलाक़ात करने के बाद राष्ट्र के नाम सन्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के स्थान पर आज रात राजा की सेना आने वाली है, ऐसी चर्चा व्यापक रूप से फैल रही है. सेना अपने अधिपति को ही सर्वोच्च मानती है और संविधानिक रूप से राष्ट्रपति को सेना का सर्वोच्च प्रमुख माना जाता है लेकिन यह कहा जा रहा है कि यदि संविधान समाप्त होने की घोषणा कर दी जाती है, तो पूर्व का संवैधानिक राजतंत्र पुनः लागू हो जाएगा. उसके अनुसार, पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र फिर से नेपाली सेना के सर्वोच्च प्रमुख बन जाएंगे और उनके आदेशों के तहत नेपाल में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जा सकता है. इस पूरे घटनाक्रम से पहले नेपाल पुलिस के आईजीपी का बयान भी सामने आया है.

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल प्रहरी के आईजी चंद्र कुबेर खापुंग ने जारी किया वीडियो सन्देश

आप सबके वस्त्र जल गए हैं, जीवन भर की कमाई पलभर में राख हो गई है. फिर भी, इस पीड़ा की घड़ी में अपने कर्तव्य को समझते हुए, कठिन परिस्थितियों को साहस के साथ संभालते हुए आपके हाथों को प्रत्यक्ष देखकर मैं भावविभोर हुआ हूं। आप सबके प्रति मुझे गर्व है। सभी श्रेणी के प्रहरी साथियों से विशेष आग्रह करता हूं कि नेपाल पुलिस संगठन तथा प्रहरी महानिरीक्षक हमेशा आपके सुख-दुख में साथ रहेंगे, इस पर विश्वास रखें। हानि, दुख और पीड़ा हमें जीवनभर सहन करनी पड़ने वाली घटनाएं होती हैं। इस दुखद घटना से सीख लेते हुए जब हम जिम्मेदारी बोध के साथ कार्य करते रहेंगे, तब हमारे व्यवसायिक धर्म और निष्ठा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। वर्तमान आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नेपाल पुलिस की जिम्मेदारी को उच्च मनोबल के साथ निभाएं, इस संगठन की गरिमा और इतिहास को हमेशा ऊंचा बनाएं, इसी संकल्प के साथ मैं सभी श्रेणी के प्रहरी साथियों को निर्देशित करता हूं.

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल सेना ने बढ़ाया कर्फ्यू, निषेधाज्ञा जारी की

नेपाल सेना ने बढ़ती अशांति के बीच कर्फ्यू बढ़ाया, निषेधाज्ञा जारी की

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल से लौटी यात्री ने बताया कि 'वे सब कुछ जला रहे थे'

नेपाल से लौटी एक यात्री, ख्याति कहती हैं, "मैं 8 सितंबर को उस समय उतरी जब यह सब शुरू हुआ... हम अपने होटल से देख सकते थे कि वे सब कुछ जला रहे थे। इसलिए, यह बहुत डरावना था। यहां तो मानो लॉकडाउन लग गया था। हम तीन दिन तक होटल के अंदर ही रहे, हम बाहर नहीं निकल सकते थे। भगवान का शुक्र है कि हवाई अड्डा फिर से खुल गया है और हम वापस जा सकते हैं..."

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल सेना मुख्यालय में अंतरिम सरकार के लिए नेता चुनने पर बैठकें जारी

नेपाल की राजधानी काठमांडू के भद्रकाली स्थित नेपाल सेना मुख्यालय में अंतरिम सरकार के लिए सर्वसम्मति से नेता चुनने पर मैराथन बैठकें जारी हैं। इसमें सेना प्रमुख जनरल. अशोक राज सिगडेल, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की और कई Gen Z समूह शामिल हैं।

*मुख्य विवाद नेतृत्व, मंत्रालयों का बंटवारा, शासन ढांचा, कार्यकाल और प्राथमिकताओं को लेकर हैं।

* अंतरिम नेतृत्व के लिए नामों पर चर्चा में सुशीला कार्की, काठमांडू मेयर बालेंद्र शाह, पूर्व एनईए के सीईओ कुलमन घीसिंग और धरान मेयर हरका संपांग प्रमुख हैं। कार्की को ईमानदारी व बेबाक छवि के कारण कुछ समूह समर्थन दे रहे हैं, जबकि विरोधी संविधान में पूर्व जज को PM न बनाने की बाधा और उनकी उम्र का हवाला देते हैं।

* प्रधानमंत्री केपी शर्मा के इस्तीफे के बाद जारी राजनीतिक गतिरोध तोड़ने, कानून-व्यवस्था संभालने और जल्द चुनाव की रूपरेखा तय करने पर बातचीत केंद्रित है। सेना मुख्यालय के बाहर कभी-कभी Gen Z गुटों में झड़पें भी हो रही हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह घटनाएं न्यायिक व्यवस्था पर गंभीर हमला

नेपाल सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट ने निर्णय लिया है कि रविवार से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं का पंजीकरण और नियमित सुनवाई फिर शुरू होगी। अदालतों को जल्दी खोलने पर भी सहमति बनी है। कहा गया कि जनजागरण आंदोलन के दौरान देशभर में हुए हमलों और आगजनी से न्यायिक इतिहास से जुड़े अहम दस्तावेज नष्ट हो गए। सुप्रीम कोर्ट भवन में भी आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। अदालत ने कहा कि यह घटनाएं न्यायिक व्यवस्था पर गंभीर हमला हैं और नागरिकों के जीवन, संपत्ति व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने वाली स्वतंत्र न्यायपालिका के लिए सीधी चुनौती हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: Gen-Z नेता ओजस्वी ने कहा कि '...अभी हमें एक अंतरिम सरकार चाहिए'

Gen-Z नेता ओजस्वी ने कहा कि 'Gen-Z में हमारे पास कोई नेता नहीं है, यह रातोंरात शुरू हुआ... हमारे पास कोई नेता नहीं है, हम सब Gen-Z हैं, हम सब नेता हैं... अभी हम संसद भंग करने की कोशिश कर रहे हैं... हम अपने संविधान को भंग करने या किसी भी तरह से उसे रद्द करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हो सकता है कि अभी संविधान में कुछ बदलाव करने की ज़रूरत हो। लेकिन इसके अलावा, संविधान बरकरार रहेगा क्योंकि संविधान का होना ज़रूरी है... आगे बढ़ते हुए, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम कोई भी गैरकानूनी या अवैध कदम न उठाएं... अभी हमें एक अंतरिम सरकार चाहिए, जिसके लिए हमने सुशीला कार्की का नाम प्रस्तावित किया है...दूसरा, मौजूदा संसद को भंग करना। तीसरा, देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना देश...सुशीला कार्की इस मामले में बहुत सकारात्मक हैं। हमारे देश को पहली महिला प्रधानमंत्री मिल रही है, जो एक बहुत अच्छी बात है...हम उन्हें इसलिए चुनना चाहते हैं क्योंकि वह इस राष्ट्र के निर्माण में हमारी मदद करेंगी...'.

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू में अंतरिम मुखिया को लेकर भिड़े Gen-Z प्रदर्शनकारी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू के भद्रकाली स्थित नेपाली सेना मुख्यालय के बाहर गुरुवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के चयन को लेकर Gen-Z प्रदर्शनकारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को लेकर विरोध कर रहा था, जबकि दूसरी ओर काठमांडू मेयर बालेन शाह और धरान मेयर हर्का सम्पांग के समर्थक मौके पर पहुंच गए। नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे सेना मुख्यालय का इलाका तनावग्रस्त हो गया। हालात काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: Gen-Z नेता बोले अभी हम नेतृत्व के लिए काबिल नहीं

Nepal Gen-Z Protest LIVE: जेन-जी नेता दिवाकर दंगल ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे नेतृत्व संभालने के काबिल नहीं हैं और उन्हें परिपक्व होने में समय लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कुछ सदस्यों को गलतफहमी है कि वे घुसपैठ करके फूट डाल सकते हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: Gen-Z प्रेस कॉन्फ्रेंस में मची अफरा-तफरी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू में जेन-जी नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। मीडिया को संबोधित करते समय हुई घटना।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: भावुक हुए Gen-Z लीडर

Nepal Gen-Z Protest LIVE: Gen-Z लीडर सुडान गुरुंग जनता को संबोधित करते भावुक हो गए।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: क्यों सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री बनाने में आ रही है दिक्कत?

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने में संवैधानिक अवरोध आ रहा है। नेपाल के संविधान का आर्टिकल 132 कहता है कि जो न्यायमूर्ति रह चुके वे देश में कोई और पद नहीं ले सकते। इस अवरोध को विशेष हालात में तोड़ने की व्यवस्था संविधान में नहीं है। लोकशाही समर्थकों का कहना है कि संविधान बहुत मुश्किलों के बाद बना था लिहाज़ा इसकी अवहेलना नहीं हो सकती है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में विदेशी पर्यटकों को मुफ्त वीजा

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल इमिग्रेशन विभाग ने घोषणा की है कि 8 सितम्बर के बाद जिन विदेशी पर्यटकों का वीज़ा समाप्त हो गया है, उन्हें देश छोड़ते समय त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन डेस्क से मुफ्त वीजा नवीनीकरण की सुविधा मिलेगी। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने कहा कि यह कदम यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए उठाया गया है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू जाने वाली फ्लाइट में खराबी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: दिल्ली से काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान (SG 41) में यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग वाले विमान में इंतज़ार करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई है और समस्या को जल्द ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल होटल बिजनेस 50% गिरा

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में अशांति से होटल उद्योग हुए ठप। प्रदर्शन से कारोबार को हुआ बड़ा नुकसान

Nepal Gen-Z Protest LIVE: बिना ID भारत मं नो एंट्री

Nepal Gen-Z Protest LIVE: गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एसएसबी ने भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की सख्त जांच शुरू कर दी है। अब पहचान पत्र दिखाने के बाद ही भारत में एंट्री दी जा रही है। रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से लौट रहे पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। सभी पर्यटकों का नाम और विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: आर्मी हेडक्वार्टर पहुंची सुशीला कार्की

Nepal Gen-Z Protest LIVE: आर्मी हेडक्वार्टर पहुंची पीएम पद की दावेदार सुशीला कार्की। कब भंग होगी संसद, जल्द हो सकता है फैसला।

Nepal Gen-Z Protest LIVE:SSB ने नेपाल की जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सशस्त्र सीमा बल ने अब तक नेपाल की जेलों से फरार हुए 35 कैदियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर, 10 कैदी बिहार में और 3 कैदी पश्चिम बंगाल में पकड़े गए। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तारियों की यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: दूसरे दौर की बातचीत

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच दूसरे दौर की मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग 7 प्रतिनिधि मंडल मौजूद हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सेना और जेन-जी में बातचीत जारी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सेना और जेन-जी प्रदर्शनकारियों के बीच वार्तालाप जारी है। आर्मी हेडक्वार्टर में चल रही है मीटिंग।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: देश लौट रहे नेपाल में काम करने वाले भारतीय

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल से लौटे भारतीय नागरिक ने कहा हम नेपाल के धुलाबाड़ी से आ रहे हैं। वहां वे एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे काम बंद होने के चलते भारत वापस लौटे हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सेना और कैदियों में झड़प

Nepal Gen-Z Protest LIVE: रामेछाप जेल से भागते कैदियों और सेना के बीच झड़प जारी है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: जेल से भाग कैदियों की गोली लगने से मौत

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में जेल से भागे कैदियों को यूपी बॉर्डर पर पकड़ा गया है। इनमें से दो कैदियों की गोली लगने से मौत हो गई है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सैंड आर्टिस्ट ने बनाया नेपाल पीस आर्ट

Nepal Gen-Z Protest LIVE: पुरी बीच पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने नेपाल में हिंसा को रोकने और शांति की स्थापना के लिए रेत पर पेंटिंग की है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: रवि लामिछाने नहीं बनना चाहते हैं पीएम

Nepal Gen-Z Protest LIVE: रवि लामिछाने ने नेपाल में सरकार बनाने वाले गेम से खुद को किया बाहर, बोले मैं इस खेल का हिस्सा नहीं हूं

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू में अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में शुक्रवार तक जारी हुआ कर्फ्यू, सिर्फ 2 दिन में 2 घंटे जरूरी सामान और काम के लिए बाजार खुलेगा।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सुशीला कार्की बने पीएम

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने मुख्य न्यायधीश सुशीला कार्की के नाम पर दी अपनी मंजूरी। बोले राष्ट्रपति जल्द से जल्द संसद को भंग करे और नई सरकार का चुनाव हो।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: 11 सितंबर को इंडिगो रोजाना शुरू होंगी 4 फ्लाइटें,

इंडिगो ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि काठमांडू में इन असाधारण समय में, हमारी प्राथमिकता आपको आपके प्रियजनों से मिलाना है। 11 सितंबर से, इंडिगो काठमांडू से और काठमांडू के लिए 04 दैनिक निर्धारित उड़ानें फिर से शुरू करेगा। इसके अलावा, नियामक अनुमोदन के अधीन, दो विशेष राहत उड़ानें उसी दिन संचालित होंगी, जो हमारे ग्राहकों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए समर्पित हैं। यात्रा को आसान बनाने के लिए, ये राहत उड़ानें विशेष किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी। आपकी सुरक्षा और मन की शांति हमारे हर कदम के केंद्र में है। आगे की अपडेट के लिए हमारे आधिकारिक चैनलों पर बने रहें।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू में 12 सितंबर तक रहेगा कर्फ्यू

नेपाल सेना ने काठमांडू में शुक्रवार 12 सितंबर तक कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। सेना ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि यह आदेश वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लोगों और संपत्ति की रक्षा के लिए किया गया है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में अशांति के बाद बिहार अलर्ट

नेपाल में अशांति के बाद बिहार अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी रखने के सख्त निर्देश हैं। नेपाल में हाल ही में हुए ‘Zen Z आंदोलन’ और जेल तोड़कर भागने की घटनाओं के बाद बिहार सरकार ने सुरक्षा मोर्चे को और मजबूत कर दिया है। पड़ोसी देश में बिगड़ते हालातों को देखते हुए आज दिनांक 10 सितंबर, 2025 को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नेपाल से सटे सभी सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल से फंसे लोगों को निकालना शुरू

एयर इंडिया ने घोषणा की है कि नेपाल के लिए नियत उड़ानें कल से फिर से शुरू होंगी नेपाल में गड़बड़ हालात के कारण फंसे यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया आज और कल दिल्ली से काठमांडू और वापस विशेष उड़ानें संचालित कर रही है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल हिंसा पर बोले सीजेआई

नेपाल के बिगड़े हालात की चर्चा करते हुए CJI ने कहा कि हमें अपने संविधान पर गर्व है। नेपाल के जो हालात है, वो हम देख रहे है। जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि पिछले 75 सालों में यह देश लोकतंत्र और संविधान के जरिए आगे बढ़ता रहा है, फिर इस दरम्यान भले ही कितने बिल को राज्यपाल ने मंजूरी दी हो या नामंजूर कर दिया गया हो। संविधान पीठ राष्ट्रपति और राज्यपाल को अपने पास पेंडिंग बिल पर फैसला लेने के समयसीमा में बांधने के मसले पर राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए प्रेसिडेंसियल रेफरेंस सुनवाई कर रही थी।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल से भागे 13.5 हजार कैदी

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने कई जेलें तोड़ दी हैं। इससे देश से करीब 13500 कैदी भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कई बड़े मामलों के मास्टरमाइंड भी शामिल हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: जेन ज़ी ने चुना अपना नेता

Nepal Gen-Z Protest LIVE: जेन ज़ी ने चुना अपना नेता चुन लिया है। लगभग चार घंटे चली एक वर्चुअल बैठक में Gen-Z आंदोलन के सदस्यों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को आगामी वार्ताओं में प्रतिनिधित्व के लिए अंतरिम नेता के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में फंसे भारयीयों को निकालने की तैयारी

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच काठमांडू एयरपोर्ट खोलने की तैयारी शुरू हो गई। इसी एयरपोर्ट से नेपाल में फंसे भारतीयों को वापस देश लाया जाएगा।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों ने 5 स्टार होटल में लगाई आग

नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन के दौरान काठमांडू स्थित हिल्टन होटल में आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इलाके से ड्रोन से ली गई तस्वीरें।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में कवरेज के भारतीय मीडिया के एडवाइजरी जारी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल में कवरेज कर रहे भारतीय मीडियाकार्मियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि हमारे जो मीडिया प्रतिनिधि नेपाल में हैं, उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। उनसे अपेक्षा है कि वे सनसनीखेज कवरेज से दूर रहें। कहा कि किसी भी पक्ष का समर्थन न करें। केवल तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग की जाए, और ‘royalty’, ‘Hindu rashtra’ जैसे मुद्दों पर कोई व्यक्तिगत निर्णय या टिप्पणी न दी जाए। इस तरह की चर्चाएं भारत-विरोधी भावनाओं को भड़काने का कारण बन सकती हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: Gen-Z प्रदर्शन में अब तक 22 की मौत

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन में अब तक 22 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या 400 से ज्यादा, सड़कों पर सेना की तैनाती की गई है। शाम 5 बजे होगी अहम बैठक।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: शाम 5 बजे होगी अहम बैठक

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में आज शाम को 5 बजे अहम बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव, जिला अधिकारियों समेत सेना प्रमुख शामिल हो सकते हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा भारतीय फंसे। भारत से भेजे जाएंगे दो वायुसेना के विमान। नेपाली सेना से संपर्क कर रही इंडियन आर्मी।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: इंडो-नेपाल गौरीफांटा बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: लखीमपुर खीरी के इंडो-नेपाल गौरीफांटा बॉर्डर पर भारी पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की तैनाती की गई है। हालात को देखते हुए बॉर्डर पर निगरानी और सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू एयरपोर्ट बंद

Nepal Gen-Z Protest LIVE: बढ़ता विरोध प्रदर्शन देखते हुए सेना ने काठमांडू के एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सिंह दरबार में बढ़ाई गई सुरक्षा

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में हिंसा से दहल रह पूरा देश। सिंह दरबार की बढ़ी सुरक्षा, तैनात किए गए आर्मी के जवान।

Nepal Protest Latest News Live Updates: देश में जल्द चुनाव हो

Nepal Protest Latest News Live Updates: जेन-जी प्रदर्शन के बीच नया अपडेट आया है। राष्ट्रपति और जेन-जी प्रतिनिधियों के बीच होगी बातचीत।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: 18 जिलों की जेल से फरार कैदी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल के 18 जिलों की जेल से तकरीबन 6 हजार से ज्यादा कैदी फरार हुए।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: क्या है जेन-जी की मांग?

Nepal Gen-Z Protest LIVE: वर्तमान प्रतिनिधि सभा को भंग किया जाए। संविधान का संशोधन या पुनर्लेखन हो, जिसमें नागरिकों, विशेषज्ञों और युवाओं की भी भागीदारी रहे। अंतरिम अवधि समाप्त होने के बाद स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रत्यक्ष तरीके से नई सरकार बने। स्विस बैंक में जमा नेताओं का पैसा वापिस लाया जाए।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: भारत-नेपाल सीमा से सामने आई तस्वीरें

Nepal Gen-Z Protest LIVE: भारत-नेपाल सीमा रक्सोल पर सुरक्षा बढ़ाई गई। देखें तस्वीरें.

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल के भैरवा से सामने आया वीडियो

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल के भैरवा से आया वीडियो देखे, कर्फ्यू के चलते इलाके में शांति का माहौल है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: पूरे नेपाल में कर्फ्यू

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में बिगड़ते हालातों को देखते हुए नया फरमान जारी किया गया है। आज पूरे देश में शाम 5 बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में बांके जिले की जेल में सुरक्षाबलों पर फायरिंग

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन जारी। बांके जिले की जेल में सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई गई। इसके बाद 76 बंदी फरार हो गए है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: संसद भवन का हुआ ऐसा हाल

Nepal Gen-Z Protest LIVE: 8 सितंबर को संसद भवन में हुई हिंसा के बाद काठमांडू में विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गए। कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सरकार के खिलाफ माहौल लगातार बिगड़ता गया, जिसके चलते नेपाली प्रधानमंत्री ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: प्रदर्शनकारी सुभाष बोले- हम भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: प्रदर्शनकारी सुभाष बोले- हम भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा बंद

Nepal Gen-Z Protest LIVE: बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा को नियमित आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है और कड़ी जांच की जा रही है। इसी बीच भारत सरकार ने मंगलवार को अपने नागरिकों को सलाह दी है कि पड़ोसी देश की स्थिति सामान्य होने तक यात्रा से बचें।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में प्रदर्शन का यूपी सीमा पर बाजार सूने

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में अशांती का असर यूपी तक। सीमावर्ती जिलों में बाजारों में सन्नाटा। आम दिनों में यहां नेपाली नगारिकों की रौनक रहा करती थी। इससे व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं, जिससे दुकानदारों और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: कर्फ्यू के बीच सामने आया काठमांडू से नया वीडियो

Nepal Gen-Z Protest LIVE: आर्मी ने काठमांडू में अगले आदेश तक कर्फ्यू का ऐलान किया है। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने कल इस्तीफा दे दिया था।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सोनौली बॉर्डर से लौट रहे भारतीय नागरिक

Nepal Gen-Z Protest LIVE: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर पर भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल जाने वाले कई भारतीय नागरिक अपनी यात्राएं बीच में ही रद्द कर अब अपने-अपने राज्यों को लौट रहे हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: फ्लाइट कैंसिल होने से दुखी श्रद्धालु

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते भारत-नेपाल के बीच उड़ाने रद्द कर दी गई है। इससे पशुपतिनाथ दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी तकलीफ। बिना दर्शन किए लौटना पड़ रहा है घर।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: काठमांडू में कर्फ्यू

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में जेन-जी विरोध प्रदर्शन का उग्र रूप दिखाई दे रहा है। आर्मी ने इस वक्त स्थिति को देखते हुए काठमांडू में कर्फ्यू का आदेश दिया है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे नेपाली युवा

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. केआई सिंह के पोते यशवंत शाह ने काठमांडू में हालिया विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को ‘स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस’ नामक छात्र संगठन ने एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन में लगभग 12,000 लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नेपाल लंबे समय से भ्रष्टाचार, गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा है। अच्छे पर्यटन और कारोबार की संभावनाओं के बावजूद आम जनता को बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल आर्मी की चेतावनी

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में आर्मी चीफ ने प्रदर्शकारियों को दी चेतावनी, कहा जल्द रोके हिंसा। पिछले दो दिनों से जेन-जी का उग्र रूप दिख रहा है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: यूपी डीजीपी ने 24 घंटे हाईअलर्ट किया जारी

लखनऊ में UP डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी किया है। नेपाल से सटे बॉर्डर पर 24 घंटे हाईअलर्ट जारी किया। सीमावर्ती जनपदों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने को कहा। नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया। इसके अलावा 0522-2390257, 0522-2724010 हेल्पलाइन नंबर नंबर जारी किए गए।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: Gen Z प्रदर्शनकारियों ने जारी किया बयान

Gen Z प्रदर्शनकारियों ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि उनका किसी भी उपद्रवी या तोड़-फोड़ करने वाले व्यक्तियों या समूहों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को अराजकता फैलाने वालों ने छीन लिया है।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: Nepal Army ने रात 10 बजे से फौज की तैनाती शुरू की

Nepal Army ने रात 10 बजे से अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ फौज की तैनाती शुरू कर दी है। Gen-Z नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बीच लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के लगातार जारी रहने की बजह से ये कदम उठाया गया है। सेना की जनसंपर्क निदेशालय द्वारा जारी बयान में चेतावनी दी गई है कि कुछ लोग अशांति का फायदा उठाकर नागरिकों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं और सार्वजनिक संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सेना ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

हिंसक आंदोलन के दौरान नेपाली सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना ने बयान जारी कर कहा है कि वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठाकर कुछ समूह नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लूटपाट और आगजनी कर रहे हैं। नेपाल सेना एक बार फिर ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह करती है। कहा कि अगर ऐसी गतिविधियां नहीं रुकीं, तो नेपाल सेना और सभी सुरक्षा एजेंसियां, अपनी मुख्य जिम्मेदारी के रूप में डटी रहेंगी। कहा कि हम पूरे देश से सहयोग की भी अपील करते हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: सेना ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का लिया नियंत्रण

नेपाली सेना ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। त्रिभुवन सहित नेपाल के सभी हवाई अड्डे बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही बुधवार दोपहर के बाद इन्हें दोबारा खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों ने भैरहवा एयरपोर्ट पर किया हमला

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने भैरहवा में गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया है। हवाईअड्डे के पार्किंग क्षेत्र में वाहनों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि सूचना फैली थी कि पूर्व पीएम केपी ओली भैरहवा एयरपोर्ट से भागे हैं, इसलिए भीड़ ने उसपर हमला कर दिया।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल सेनाध्यक्ष ने किया जनता को किया संबोधित

नेपाल में सेनाअध्यक्ष अशोक राज ने जनता को संबोधित किया है। 2 मिनट के भाषण में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए यह सभी का साझा कर्तव्य है कि वे वर्तमान स्थिति को सामान्य बनाएं और राष्ट्र के सर्वोच्च हितों की रक्षा करें। इसलिए मैं विरोध के कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध करता हूं और पार्टियों से संवाद का मार्ग अपनाने की अपील करता हूं। कहा कि हम प्रदर्शनकारियों से आग्रह करते हैं कि वे अपना आंदोलन बंद करें और देश में शांति बहाल होने दें।

Nepal Protest Latest News Live: नेपाल के कैद भागे भारत, सीमा सील

बिहार की सीमा से लगी नेपाल के धनुषा जिले की कैलाली जेल पर प्रदर्शन करियो के हमले के बाद जेल ब्रेक की घटना घटी है। इसके बाद सीतामढ़ी से लगे बिहार के भीठा मोड और जनकपुर की सीमा को सील कर दिया गया है। एसएसबी ने पूरी तरीके से सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

Nepal Protest Latest News Live: नेपाल में बैंकों में लूटपाट शुरू

नेपाल में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के इस्तीफा देने के बाद भी हिंसक प्रदर्शन रुक नहीं रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अब बैंकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लोगों ने राष्ट्रीय वाणिज्य और हिमालयन बैंक को निशाना बनाया।

Nepal Protest Latest News Live: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग को भी आग के हवाले कर दिया है। अबतक संसद भवन, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के निवास, कई मंत्रियों के घर, और नेपाल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय जलाए जा चुके हैं।

नेपाल में सेना ने संभाला मोर्चा, सभी नेताओं को इस्तीफा देने को कहा

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन की बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना सड़कों पर उतर आई है। सेना ने सभी नेताओं को इस्तीफा देने के लिए कहा है।

पीएम की रेस में शामिल बालेन शाह ने प्रदर्शाकरियों से की अपील

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के मेयर बालेन शाह को पीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। बालेन शाह ने लोगों से अपील की है कि हमने साफ कह दिया है कि यह Gen-Z का आंदोलन है. प्रिय Gen-Z, आपके हत्यारे का इस्तीफा आ गया है तो अब धैर्य रखें। कहा कि देश की जनता और धन की हानि का मतलब है कि आपकी और हमारी संपत्ति की हानि होगी। अब आपको और मुझे संयम बरतने की जरूरत है।

नेपाल में हालात को देखते हुए भारत सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में विकसित हो रहे हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति स्थिर होने तक नेपाल की यात्रा स्थगित कर दें। वर्तमान में नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें। उन्हें नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर, कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें:

1. +977 – 980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी)

2. +977 – 981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल)

Nepal Gen-Z Protest Live: ओली का इस्तीफा स्वीकार

नेपाल में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केपी शर्मा ओली का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

Nepal Gen-Z Protest Live: प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में लगाई आग

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को भी आग के हवाले कर दिया है। लोगों ने भवन के अंदर तोड़फोड़ भी शुरू कर दी है।

Nepal Gen-Z Protest Live: काठमांडू में सेना ने मंत्रियों को आवास से निकालना शुरू किया

Kathmandu के Bhaisepati में सेना ने मंत्रियों को उनके आवास से निकालना शुरू कर दिया है। मंत्रियों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यह कदम मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के घरों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद उठाया गया है। संसद भवन के आसपास भी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उच्च अधिकारियों को सैन्य छावनियों में सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Nepal Gen-Z Protest Live: पूर्व पीएम ओली के निजी घर पर प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भक्तपुर स्थित निजी आवास में आग लगने पर प्रदर्शनकारी नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने आज दोपहर इस्तीफा दे दिया।

Nepal Gen-Z Protest Live: काठमांडू के लिए सभी फ्लाइट्स डायवर्ट

Nepal Gen-Z Protest Live: दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6E1153 और मुंबई से 6E1157 काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थीं, लेकिन उन्हें लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। दोनों विमानों को आपात रूप से लखनऊ डायवर्ट किया गया, जहां ईंधन भरने के बाद वे अपने-अपने मूल शहर वापस लौट जाएँगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आज काठमांडू के लिए कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में सेना प्रमुख शाम 5 बजे करेंगे बड़ा ऐलान

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच सेना प्रमुख शाम 5 बजे राष्ट्रपति पौडेल के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लेने का ऐलान करेंगे। सेना ने कई नेताओं और मंत्रियों को सुरक्षा के तहत बैरक में ले जाया है, जबकि कल एक तटस्थ अंतरिम मुख्य प्रशासक की नियुक्ति और जल्द चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल तनाव के बीच भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB का अलर्ट

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। शास्त्र सीमा बल (SSB) की 180 अतिरिक्त कंपनियों को भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और सीमा पार से होने वाली हलचल पर सख्त नजर रखी जा सके।

Nepal Gen-Z Protest Live: पीएम ओली के इस्तीफे पर प्रदर्शनकारियों का रिएक्शन

Nepal Gen-Z Protest Live: काठमांडू में चल रहे जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम ओली के इस्तीफे की खबर सामने आते ही युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है कि पीएम ओली ने इस्तीफा दिया है। अब युवा साथ खड़े होकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

Nepal Gen-Z Protest Live: जेन-Z ने फूंका पूरा संसद भवन, देखें तस्वीर

आगे के हवाले नेपाल का संसद भवन

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल विरोध के बीच दार्जिलिंग बॉर्डर पर हाई अलर्ट

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर भड़के प्रदर्शनों का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर भी दिख रहा है। दार्जिलिंग के पानीटंकी बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसपी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि यहाँ अतिरिक्त पुलिस चौकी स्थापित की गई है और सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में जेन-Z का उग्र प्रदर्शन

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जेनरेशन जेड का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। युवाओं ने सड़कों पर टायर जलाकर प्रधानमंत्री ओली की सरकार को हटाने की मांग की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें रबर की गोलियों और गोला-बारूद से की गई कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। हालात बिगड़ते देख पीएम ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर राजनीतिक संकट पर चर्चा की।

Nepal Gen-Z Protest Live: पीएम ओली का इस्तीफा

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में लगातार प्रदर्शन और हंगामे के बाद पीएम ओली ने दिया इस्तीफा।

Nepal Gen-Z Protest Live: पीएम के खिलाफ नारेबाजी

Nepal Gen-Z Protest Live: काठमांडू में प्रदर्शनकारियों का समूह प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के खिलाफ नारे लगाते दिखाई दे रहा है और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार को लेकर शहरव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में उड़ानों की आवाजाही रद्द

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है। फिलहाल, वहां से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल हिंसा के चलते बिहार के 7 जिलों में बॉर्डर सील

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल से सटे बिहार के 7 जिलों पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।

Nepal Gen-Z Protest Live: पार्टी ऑफिस में जेन-जी का कब्जा

Nepal Gen-Z Protest Live: जेन-जी प्रदर्शनकारियों का कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यलय पर कब्जा।

Nepal Gen-Z Protest Live: इस्तीफों की बौछार

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में जेन-जी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में RSP के 21 सांसद देंगे इस्तीफा।

Nepal Gen-Z Protest Live: संचार मंत्री के घर तोड़-फोड़

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल के संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर में तोड़फोड़ की गई, जबकि वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल के आवास पर डकैती की घटनाएं सामने आईं है।

Nepal Gen-Z Protest Live: कीर्तिपुर में आगजनी

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में जगह-जगह आगजनी हो रही है। कीर्तिपुर के नए बाजार में आगजनी की कई घटनाएं सामने आ रही है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Nepal Gen-Z Protest Live: दुबई भाग सकते हैं नेपाली पीएम

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल के प्रधानमंत्री देश छोड़कर दुबई जाने की फिराक में हैं।

Nepal Gen-Z Protest Live: तीन मंत्रियों का इस्तीफा

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में प्रदर्शन जारी, अबतक तीन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा। गृह मंत्री के बाद अब कृषि और स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में चल रहे प्रदर्शन पर भारत की क्या प्रतिक्रिया?

Nepal Gen-Z Protest Live: भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल इस समय आगजनी और क्रोध की ज्वाला में है। वहां जेन-जी विरोध प्रदर्शन पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक निकट मित्र और पड़ोसी के रूप में हम आशा करते हैं कि सभी पक्ष संयम बरतेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं उपायों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

Nepal Gen-Z Protest Live: कौन है नेपाली युवाओं को एकमंच पर लाने वाला?

Nepal Gen-Z Protest Live: सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन के विरोध में उतरे जेन-जी को एकमंच पर लाने वाला संगठन हामी नेपाल है। इस गुट के प्रमुख सुदन गुरुंग है, जिनकी आयु 36 साल बताई जा रही है।

Nepal Gen-Z Protest Live: संचार मंत्री का घर जला

Nepal Gen-Z Protest Live: कर्फ्यू के बीच भी नेपाल में बवाल जारी है। संचार मंत्री के घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। इन पर आरोप लगाया जा रहा है ऐप्स बैन लगाने में सबसे बड़ी भूमिका इनकी रही है।

Nepal Gen-Z Protest Live: हत्याओं की निंदा, संयुक्त राष्ट्र ने जांच की मांग की

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं की कड़ी निंदा की है और तत्काल जांच की मांग की है।

Nepal Gen-Z Protest Live: युवाओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के सबूत मिले

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल के काठमांडु से आए युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के लेटेस्ट विजुअल्स।

Nepal Gen-Z Protest Live: सरकार ने वापिस लिया फैसला

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल के प्रधानमंत्री ने प्रतिबंधित करने वाले अपने फैसले को वापिस ले लिया है।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल के प्रदर्शन में घुसपैठिए आने की आशंका

नेपाल में 8 सितंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच सरकार ने हिंसा की जांच के लिए कमेटी बनाने का ऐलान किया है। सरकार को आशंका है कि लोगों के प्रदर्शन में घुसपैठिए घुसे थे। उन्हीं ने प्रदर्शन में हिंसा भड़काई है।

Nepal Gen-Z Protest Live: तीन दिन पर नेपाल में सभी परीक्षाएं स्थगित

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 9, 10, 11 सितंबर को नेपाल में होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

Nepal Gen-Z Protest Live: नेपाल हिंसा पर गृहमंत्री ने ली नैतिक जिम्मेदारी

नेपाल में बढ़ती हिंसा के बीच गृहमंत्री का बड़ बयान सामने आया है। गृहमंत्री रमेश लेखक ने नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

Nepal Gen-Z Protest Live: भारत नेपाल सीमा पर लगा कर्फ्यू

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए एसएसबी ने नेपाल-भारत बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं भैरवा बॉर्डर पर कर्फ्यू लगाया गया है। यहां कोई व्यक्ति क्रॉस नहीं कर सकेगा।

Nepal Gen-Z Protest Live: पीएम ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक

नेपाल में बढ़े हिंसक पदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। अभी तक हिंसा में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ