हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

DNA किट्स से लेकर फ्रीजर तक… बाढ़ के बाद इन चीजों की कमी से जूझ रहा नेपाल; दूसरे देशों मांगी मदद

बाढ़ प्रभावित इलाकों से 962 शव बरामद किए जा चुके हैं. (Image - PTI)
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ के बाद शवों के प्रबंधन और उनकी पहचान को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है. नेपाल सरकार ने दूसरे देशों से फ्रीजर, डीएनए टेस्टिंग किट, डिजास्टर विक्टिम आइडेंटिफिकेशन (DVI) किट, हाई-कैपेसिटी ड्रोन और ‘LiDAR’ तकनीक मुहैया कराने की आपात अपील की है.

मंगलवार सुबह तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 962 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 4,200 लोग अब भी लापता हैं. राहत और बचाव दलों ने अब तक 323 विदेशी नागरिकों सहित 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है.

यह भी पढ़ें : ’26 तारीख’ को क्यों मानते हैं मनहूस? इसी दिन आया था नेपाल में ‘जलप्रलय’, इतिहास में आ चुकी हैं कई और त्रासदियां

विज्ञापन

दूसरे देशों से मांगी ये तकनीक

नेपाल के अखबार ‘राइजिंग नेपाल डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर पौडेल क्षेत्री ने बताया कि सरकार ने कई देशों से आवश्यक गैर-खाद्य सामग्री और तकनीकी सेवाओं मुहैया कराने की अपील की है. अमेरिका से फ्रीजर, डीएनए टेस्टिंग किट और जमीन के नीचे जांच के लिए LiDAR तकनीक मांगी गई है. वहीं, सिंगापुर से डिसास्टर विक्टिम आइडेंटिफिकेशन एक्सपर्ट टीम और हाई-कैपेसिटी ड्रोन्स मांगे गए हैं. चीन से जिन इलाकों से संपर्क टूट गया है, उनके लिए ‘बेली ब्रिज’ की मदद की अपील की गई है. इसके अलावा दक्षिण कोरिया और जापान से भी कई उपकरण मांगे गए हैं.

भारत की फॉरेंसिक टीम तैनात

शवों की पहचान के लिए भारत से 18 फॉरेंसिक एक्सपर्ट की स्पेशल टीम 29 अगस्त से नेपाल में तैनात है और डीएनए विश्लेषण में जुटी है. इसके साथ ही टनल रेस्क्यू के लिए भारतीय टीमें मैलुंग और स्याफ्रुबेसी में सुरंगों से लोगों को निकालने में जुटी हैं. वहीं, अपर त्रिशूली 3A हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में चीनी टीमें राहत कार्य कर रही हैं. दक्षिण कोरिया की टीम भी ग्राउंड ऑपरेशन्स में सहयोग कर रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्या टल सकती थी नेपाल की जलप्रलय? 3 महीने पहले भांप लिया था खतरा; चीन की ‘लापरवाही’ से गई 900 की जान!

इन देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नेपाल को भारत, चीन, जापान, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, म्यांमार, कतर, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, बांग्लादेश, पाकिस्तान से मदद आ रही है. इसके अलावा UN, WHO, WFP और UNICEF जैसी इंटरनेशनल संस्थाओं ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं.

विज्ञापन

इन देशों ने नेपाल को ब्रिज यूनिट, फ्रीजर, जनरेटर सेट, सोलर लैंप, DNA टेस्टिंग किट, इमरजेंसी सामान, टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाने के पैकेट और दवाएं भिजवाई हैं.

यह भी पढ़ें : नेपाल में त्रासदी के बीच कैसे डटकर खड़ा रहा ‘ग्रीन हाउस’, जानिए किस खास तकनीक से किया गया है डिजाइन?

विज्ञापन

39 देशों के 590 विदेशी लापता

त्रासदी में अब भी 39 देशों के करीब 590 विदेशी नागरिक लापता बताए जा रहे हैं, जिनके परिजनों से संपर्क साधने के लिए नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक डेडिकेटेड ‘इमरजेंसी कंट्रोल रूम’ बनाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola